राज्यमंत्री अतुल गर्ग के समक्ष व्यापारियों ने रखी समस्याएं

गाजियाबाद। प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग से कविनगर स्थित उनके निवास पर मिलने पहुंचे व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखी। गुरूवार को महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा एवं महामंत्री मनवीर के नेतृत्व में व्यापारियों ने राज्यमंत्री अतुल गर्ग के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए निस्तारण कराने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि लॉकडाउन में जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए। उन्हें खत्म किया जाए। वहीं, बिजली बिलों में छूट दी जाए। राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने व्यापारियों की समस्या सुनने के बाद आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराकर उनका निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन के बाद अनलॉक हो गया है। मगर अभी भी कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं हैं।ऐसे में व्यापारियों को सावधानी बरतनी चाहिए। कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए भीड़ एकत्र न होने दें। अस्पतालों में किसी परिवार के सदस्य से इलाज के नाम पर अधिक पैसा लिया गया तो लिखित में उसकी शिकायत दें। उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। शहर में नहीं होने होने पर प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल समस्या का निस्तारण कराते है। इसके लिए व्यापारियों ने धन्यवाद किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजीव गुप्ता, नवनीत गुप्ता, विजय कक्कड़, हरीश मल्होत्रा, संजीव लाहोरिया, हरि मेहता, उदयवीर, सुरेश महाजन, तिलक, विजय धींगरा, संजय कांंत, संजीव मित्तल, विवेक गुप्ता, सुनील, कमल, पराग अरोड़ा, ललित खन्ना, मनीष भोला, अशोक, पप्पू, मीडिया प्रभारी नीरज गोयल, राजू छाबड़ा, विपुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।