-वैशाली नहर वाली सड़क पर काफी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए जाते है। सड़क पर पेड़ों की छटाई नही होने के कारण असमाजिक तत्व इसका फायदा उठाते हैं। वैशाली के भाजपा पार्षद मनोज गोयल ने जीडीए को इस बावत पत्र लिखकर जल्द से जल्द पेड़ों की छटाई कराने को कहा था। पार्षद मनोज गोयल का पत्र मिलने के बाद जीडीए अधिकारियों ने बुधवार को पार्षद की मौजूदगी में पेड़ो की छटाई का कार्य शुरू कराया।
गाजियाबाद। वैशाली नहर वाली सड़क पर काफी संख्या में लोग पैदल एवं साइकिल पर मॉर्निंग वॉक पर निकलते है। हिंडन नहर के बराबर वाली रोड़ इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा होते हुए गाजियाबाद की तरफ जा रही है। सड़क के किनारे पेड़ों की झाड़ सड़क पर आने के कारण कई बार लोग इससे चोटिल हो जाते है। इन पेड़ पौधों की वजह से जंगली जानवर निकलते रहते हैं तथा दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है और असामाजिक तत्व इसका लाभ उठाकर अपराधिक वारदात को अंजाम देते है। वार्ड-72 के भाजपा पार्षद मनोज गोयल ने इस समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए गत मंगलवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उद्यान प्रभारी आलोक रंजन को पत्र दिया।
भाजपा पार्षद का पत्र मिलने के बाद बुधवार को जीडीए के उद्यान स्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सड़क किनारे बढ़े हुए पेड़ पौधों छटाई का कार्य किया। छटाई का कार्य होने पर क्षेत्र के लोगों ने भाजपा पार्षद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्षद की कार्यशैली के चलते ही क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहा है। क्षेत्र की समस्या का गंभीरता से लेते हुए उसका कम समय में निस्तारण करते है। भाजपा पार्षद ने भी जीडीए के उद्यान प्रभारी आलोक रंजन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पत्र मिलते ही जीडीए अधिकारी ने तत्काल पेड़ों की छटाई का कार्य शुरू कराया। इस मौके पर भाजपा नेता अवधेश कटिहार भी उपस्थित रहे।















