प्राथमिक चिकित्सा केंद्र वैशाली में निकली तिरंगा यात्रा

-तीन रंग का तिरंगा झंडा दुनिया में भारत की पहचान: मनोज गोयल

गाजियाबाद। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र वैशाली द्वारा बुधवार को आजादी अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान पार्षद मनोज गोयल, पार्षद शिवानी सोलंकी, चिकित्सा केंद्र की प्रबंधक डॉक्टर रितु वर्मा, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, सिद्धि प्रधान अग्रवाल, पवित्रा, विमला भट्ट, गौरी, रश्मि, मोहित, सर्वेश यादव, प्रेमलता, कनक राय, सुनील वैद्य, श्यामवीर भदोरिया, धर्मे ठाकुर, धर्मेंद्र भदोरिया, राज सिंह, सुखबीर सिंह सोलंकी, योगेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने संयुक्त रुप से तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

यह भी पढ़े: गाजियाबाद पुलिस ने पकड़ी फ्लाईट से चलने वाली कामवाली बाई, दिल्ली, राजस्थान, बेंगलुरू, गाजियाबाद में करती थी गलत काम

क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने कहा तीन रंग का तिरंगा झंडा दुनिया में भारत की पहचान है और हर भारतीय की आन-बान शान का प्रतीक है। शहीदों की शहादत को युवाओं के मन में लोकप्रिय बनाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। अखंड भारत के संकल्प को दोहराने के लिए शहीदों को याद करना होगा। किसी भी देश का ध्वज उस देश का प्रतीक होता है और हम तिरंगा यात्रा के माध्यम से यही संदेश देना चाहते हैं कि हम जिएंगे तो राष्ट्र के लिए और मरेंगे तो राष्ट्र के लिए। उन्होंने कहा कि आज हम अपने आन, बान, शान, सम्मान और जान तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए भारी संख्या में एकत्रित हुए हैं, जो हमारे मन में तिरंगे के सम्मान को दर्शाता है।

यह भी पढ़े: DM सीपी सिंह को मिला प्राधिकरण का चार्ज, UP में 17 दिन बाद फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 10 प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर

चिकित्सा केंद्र की प्रबंधक डॉक्टर रितु वर्मा ने कहा हमारा झंडा सदैव ऊंचा रहे, इसके लिए हमारे सैकड़ों जवानों ने बलिदान दिए हैं। कारगिल लड़ाई के समय भी पहाड़ की ऊंची चोटियों पर दुश्मन देश पाकिस्तान के सैनिक कब्जा जमाए हुए थे और वे ऊपर से हमारे सैनिकों पर प्रहार कर रहे थे। हमारे वीर सैनिक तिरंगे को हाथों में उठाकर आगे बढ़े और अपनी जान की परवाह न करते हुए एक-एक चोटी से दुश्मनों को पछाड़ते हुए तिरंगा फहराया।

यह भी पढ़े: आबकारी विभाग की चौकसी, हत्थे चढ़े 5 शराब तस्कर, होंडा कार भी सीज