देश भक्ति धुन के साथ गगन एंकलेव में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा

-पंचवटी के निवासियों ने निकाली तिरंगा प्रभात रैली
-हर घर तिरंगा के लिए दो हजार तिरंगे का वितरण

गाजियाबाद। स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवहन पर गगन एंकलेव आरडब्लूए अध्यक्ष एवं भाजपा नेता रघुनदंन भारद्वाज के नेतृत्व में आज यानि बुधवार को बाइक व स्कूटी द्वारा तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया जाएगा। इस तिरंगा अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए रामलीला मैदान समाप्त होगी। वही वार्ड 22 एवं वार्ड 52 के निवासियों द्वारा पंचवटी के ए ब्लॉक से तिरंगा झंडा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

भाजपा नेता रघुनदंन भारद्वाज ने कहा कि तिरंगा भाजपा या किसी पार्टी का अभियान नहीं, बल्कि देश के हर व्यक्ति का अभियान है। अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा का अभियान दर्शाता है कि आज स्वतंत्रता दिवस का समारोह सरकारी दिवस न होकर जनता का त्योहार बन चुका है। उन्होंने बताया कि यह बाइक रैली सिर्फ एक रैली नहीं बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सच्चे मन से श्रद्धांजलि है जिनकी मेहनत और बलिदान के बल पर आज हम आजादी की हवा में सांसें ले रहे हैं। तिरंगा यात्रा गगन एनक्लेव से शुरू होकर सूर्य एनक्लेव, राधा कृष्ण कुंज, पंचवटी गुलमोहर, वार्ड-22 से होते हुए भारतीय जनता पार्टी की रैली में सम्मिलित होकर रामलीला ग्राउंड में समाप्त होगी। इस रैली में सौ से अधिक दुपहिया वाहन शामिल होंगे।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तिरंगा यात्रा में पूरे जोश के साथ रैली का हिस्सा बने एवं दूसरों को भी रैली में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही आप सभी रैली में हिस्सा लेकर आने वाले 15 अगस्त में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाले अमृत महोत्सव की तैयारी की शुरुआत करे। रघुनदंन भारद्वाज ने बताया कि घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर करीब दो हजार तिरंगे का वितरण किया जा रहा है। जिससे गगन एंकलेव, सूर्य एनक्लेव, राधा कृष्ण कुंज, पंचवटी गुलमोहर की सोसायटी तिरंगामय हो जाए।

वहीं गगन एंकलेव के लोगों का कहना है कि आरडब्लूए अध्यक्ष सामाजिक क्षेत्र के कार्यो में भी अग्रणी है। जो कि सोसायटी में कार्यों के साथ-साथ बाहरी क्षेत्र में भी कार्य करते रहते है। रघुनदंन भारद्वाज के कार्यों से अब उनकी लोकप्रियता बढऩे लगी है। उनकी लोकप्रियता के चलते ही क्षेत्र के लोगों की मांग है कि अगामी पार्षदीय चुनाव में वह अपनी भूमिका निभाएं। जिससे क्षेत्र के कार्यों में और विकास हो सकें। तिरंगा प्रभात रैली में इंजीनियर छक्की लाल, राजू गौतम, भूपेंद्र सिसोदिया, श्रीवास्तव जी, एके पांडे, धधनंजय मिश्रा, रमेश कुमार पांडे, दुर्गा सिंह, गिरीश शर्मा, नितेश कुमार, प्रमोद कुमार, भूपेंदर गौतम, गुणपाल सिंह, वकील साहब समेत क्षेत्र के बुजुर्ग, युवा एवं बच्चों ने भाग लिया।