कल से मॉडर्न कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव नव उत्कर्ष 2024 का आयोजन

चैस, कैरम, रंगोली, क्विज, डांस, फेस पेंटिंग, मेहंदी आदि प्रतियोगिता में बच्चे करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
 दिल्ली, एनसीआर क्षेत्र के 80 से अधिक विद्यालयों एवं 50 से अधिक स्कूलों के 1000 बच्चे करेंगे प्रतिभाग

गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित मॉडर्न कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव नव उत्कर्ष 2024 का आयोजन महाविद्यालय में किया जाएगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 15 विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे चेस, कैरम, रंगोली, क्विज, डांस, फेस पेंटिंग, मेहंदी, टग ऑफ वॉर आदि का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर निशा सिंह ने सचिव विनीत गोयल, मानसी त्यागी, अंकुर गुप्ता एवं नेहा बंसल की मौजूदगी में बताया शनिवार से दो दिवसीय मॉडर्न कॉलेज में वार्षिकोत्सव नव उत्कर्ष 2024 का आयोजन किया जाएगा। जिसका समापन रविवार को होगा।

वार्षिकोत्सव में दिल्ली, एनसीआर क्षेत्र के 80 से अधिक विद्यालयों व 50 से अधिक स्कूलों के लगभग 1000 बच्चे प्रतिभाग कर रहे है, जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सभी प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। समापन सत्र में मुख्य अतिथि डॉक्टर पवन सिन्हा गुरूजी (पावन चिंतन धारा आश्रम के संस्थापक व आध्यात्मिक उपदेशक) एवं एडीएम सिटी गंभीर सिंह द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र व ट्रॉफी प्रदान करेंगे। अन्य प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। इस दिन महाविद्यालय में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इसके पश्चात पंजाबी पॉप सिंगर मोंटू मस्त के द्वारा स्टार नाईट व अन्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वार्षिकोत्सव में प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभाओ में निखार लाना है। जब दुसरे विद्यालय एवं स्कूल के बच्चे अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे तो इससे उनके अंदर छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन होगा। इसी उद्देश्य के साथ विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।