कोरोना की चेन तोडऩे के लिए दो सप्ताह का राष्ट्रीय में लगे लॉकडाउन: प्रदीप गुप्ता

गाजियाबाद। कोरोना महामारी के कारण दिन प्रतिदिन हजारों लोग बेमौत मर रहे हैं। देश में दवाइयों और ऑक्सीजन तथा आईसीयू बेड का अकाल पड़ा हुआ है। शासन-प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी दवाईयों एवं ऑक्सीजन की कालाबाजारी चरम पर है। व्यापारी एकता समिति संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र भेज कर पूरे देश में संयुक्त रूप से लॉकडाउन लगाने की अपील की। जिस प्रकार केंद्र ने पहली बार कोरोना महामारी को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया था, उससे महामारी के चक्र को रोका जा सका था। एक बार फिर समय आ गया है कि दोबारा पूरे देश में लॉकडाउन लगाया जाए। जिससे कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकें। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया इस समय पूरे देश में कम से कम 2 हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया जाए तथा साथ ही भविष्य में ध्यान रखा जाए की लॉकडाउन के कारण कमजोर ब मध्यमवर्गीय व्यापारियों को, सरकार द्वारा लगाए जाने वाले करो पर जैसे जीएसटी, आयकर, बिजली और पानी के बिल आदि सरकारी करो पर, राष्ट्रीय आपदा का समय मान कर छूट दी जाए। आज हर व्यक्ति चाहे वह नौकरी वाला हो, मजदूर हो, किसान हो या फिर व्यापारी वर्ग की जान बचाने की जरूरत है और साथ ही उसको इतना मिलता भी रहे की उसका पेट भरा रहे। गरीब और मजदूरों को राशन की व्यवस्था रहे तथा व्यापारी को सरकार के टैक्सों में रियायत दी जाए। उन्होने कहा प्रत्येक राज्य में, विशेषकर एनसीआर में ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाइयों की भारी किल्लत है, शासन प्रशासन के लाख दावों के बावजूद अभी तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही, जरूरी दवाइयां महंगे दामों पर मिल रही है। जिनकी कालाबाजारी को रोका जाना आवश्यक है और एक राष्ट्रीय नीति बनाकर, प्रत्येक आवश्यक मरीज को चाहे वह अस्पताल में हो या घर पर, उनकी आवश्यकता के अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।