-पांच दिवसीय यूपी उड़ान योजना कार्यक्रम का आगाज
गाजियाबाद। शहर की मलिन बस्तियों में विकास की उड़ान भरने के लिए पांच दिवसीय यूपी उड़ान योजना कार्यक्रम का मंगलवार को मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कृष्णानगर, सुभाष नगर और दीनदयाल पुरी में कैंप का उद्घाटन किया। उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रथम चरण में मलिन बस्तियों में साफ-सफाई, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, प्रधानमंत्री आवास, पीएम स्वनिधि, आयुष्मान भारत आदि योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आयोजित किया गया। कैंप के माध्यम से श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, आंगनवाड़ी विभाग, स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपनी-अपनी सुविधाओं तथा योजनाओं के बारे में मलिन बस्ती में निवास करने वाले निवासियों को बताया गया। ताकि योजनाओं से उन लोगों को लाभान्वित किया जा सकें।
रैग पिकर्स को मुख्यधारा में जोडऩे की योजना
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि यूपी उड़ान का मूल उद्देश्य मलिन बस्तिओं में स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण बनाना, महिलाओं को आत्मनिर्भर करना और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरुक कर समाज की मुख्यधारा से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि पार्षदों के सहयोग से ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके।
उड़ान योजना के अंतर्गत सभी सरकारी योजनाओं से मलिन बस्तियों के निवासियों को अवगत कराया गया। उनको योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य रूप रैग पिकर्स को मुख्यधारा से जोडऩे की योजना बनाए जाने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए। ड्रेस, जूते, पीपी किट, मास्क उपलब्ध कराए गए। जिनको पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठें।
मेयर ने की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई
मेयर आशा शर्मा ने कार्यक्रम में योजनाओं की जानकारी देते हुए आंगनवाड़ी योजना के अंतर्गत गोद भराई कार्यक्रम संपन्न कराया। जिसमें गर्भवती महिलाओं को फल, सब्जियों से भरी हुई टोकरी एवं मिठाई भेंट की। इसके साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। मेयर द्वारा मलिन बस्ती में निवास करने वाले निवासियों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए उनकों जागरूक किया। इसके साथ ही मलिन बस्तियों में स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण-परिवेश का निर्माण करने के लिए जागरूक किया गया।
तीनों कैंपों पर सैकड़ों लोगों ने योजनाओं की जानकारी ली तथा संबंधित योजनाओं से निवासियों को अवगत कराया गया। एसबीएम के नोडल प्रभारी डॉ मिथिलेश कुमार द्वारा टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 15 कैंप मलिन बस्तियों में लगाने की योजना तैयार की जा चुकी है। बुधवार को 3 कैंप चित्रकूट कॉलोनी, नंदग्राम तथा न्यू हिंडन विहार में लगाए जाएंगे। सभी विभागों के कोऑर्डिनेटर, यूनिसेफ के साथ-साथ अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय पार्षदों का विशेष सहयोग रहा तथा संबंधित अधिकारी टीम सहित उपस्थित रहे।















