रामलीला कमेटी ने अखंड रामायण पाठ कराया

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को हवन में आहूति दीं

उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। रामलीला कमेटी के तत्वाधान में हुए अखंड रामायण पाठ के समापन पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम को हवन मेंं आहूति देकर प्रार्थना की गई। श्री भागीरथी रामलीला कमेटी के तत्वाधान में ब्रजघाट गंगानगरी में अखंड रामायण पाठ कराया गया, जिसके समापन पर सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे पालिकाध्यक्ष सोना सिंह के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने हवन में आहूति देकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम को प्रार्थना की। इस दौरान संकीर्तन एवं भव्य आरती का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष  विनय मिश्रा, महामंत्री अखिल शर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप गोयल, कपिल नागर, संरक्षक राजू भैया, अनिल रस्तौगी, मोहन आहूजा, राकेश शर्मा, जितेंद्र यादव, गौरव मिश्रा, अनिल कौशिक, संजय रस्तौगी, महेश बबलू, बब्बल गिरी, तपन शर्मा समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।