-शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की कार्ययोजना तैयार
गाजियाबाद। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने एक बार नई पहल की शुरूआत करते हुए सफाई कर्मिकों के कार्य की कार्ययोजना तैयार की है। जिसके अनुसार लगभग 4000 सफाई कर्मिक मार्गदर्शिका के आधार पर सफाई व्यवस्था बेहतर करने का कार्य करेगें। स्वच्छ सर्वेक्षण को दृष्टिगत रख स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे है। मेयर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तवर के निर्देशानुसार शहर में कार्यरत विभिन्न सफाई कर्मियों को उचित रूपरेखा प्रदान कराने का कार्य किया जा रहा है ताकि उनके द्वारा किये जा रहे कार्य का उचित परिणाम प्राप्त हो तथा समस्त सफाई कर्मी अपने कार्य व कार्ययोजना से संतुष्ट रह सके।
अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार द्वारा बताया गया कि सफाई कर्मियों के कार्यों एवं कार्यक्षेत्र के अनुसार विभिन्न प्रपत्रों के माध्यम से विभाजित किया गया है, जिसके अन्तर्गत उनके द्वारा किये जा रहे कार्य, कार्य क्षेत्र, अवकाश दिवस, रिलीवर, कार्य निरीक्षक आदि का सम्पूर्ण विवरण विभिन्न 8 प्रपत्रों में तैयार किया गया है। जिसके आधार पर शहर में बीटवार सफाई व्यवस्था लागू की जायेगी। फलस्वरूप शहरवासियों को बेहतर सफाई तथा सफाई कर्मियों को कार्य करने मे सहूलियत रहेगी। साथ प्रत्येक कार्य के लिये जिम्मेदारी भी तय की गयी है।
मॉडल रूप में विकसित किया जाएगा गाजियाबाद
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा मिथलेश कुमार ने बताया कि गाजियाबाद को एक मॉडल के रूप में बनाये जाने के लिये पार्षदों के सुझावों पर नगर निगम स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कार्य कर रहा है जिसके क्रम में नगर आयुक्त के निर्देश पर कार्ययोजना बनायी जा रही है। व्यवसायिक क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था की योजना, आवासीय क्षेत्रों में सफाई की योजना, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड तथा प्रमुख चैराहों की सफाई व सौन्र्यकरण की योजना, खुले स्थानों से कचरा संग्रहण की योजना, डोर टू डोर कचरा संग्रहण के साथ वाहन पर कार्यरत कर्मचारियों के कार्य की योजना, नाला व नाली की सफाई हेतु कार्ययोजना, यूरिनल, सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों की सफाई योजना तथा रिलिवर कर्मचारियों के कार्य की योजना के आधार पर शहर को एक नया रूप देने की पहल आर.डब्ल्यू.ए. पदाधिकारियों, पार्षदों के सहयोग पर की जा रही है।
बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मिक होंगे तैनात
नगर आयुक्त ने बताया कि व्यवसायिक क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था हेतु व्यवसायिक स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है जिसके आधार पर सफाई कर्मिकों को तैनात किया जायेगा तथा सूची बनाकर निर्धारित स्थान पर जिम्मेदारी तय की जायेगी जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सफाई व्यवस्था प्राप्त होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में लगे सफाई कर्मिकों के कार्य की समय सीमा निर्धारित की गयी है तथा सफाई कर्मिकों से 8 घण्टे कार्य कराने के निर्देश दिये गये हैं। जिन स्थानो पर ज्यादा आवाजाही है उन प्रमुख मार्गों पर विशेष सफाई के लिये निर्देश दिये गये है। प्रतिदिन व्यसायिक क्षेत्रों पर सुबह एवं शाम को ठीक ढंग से झाडू लगाने, कूडें की ढेरियों को समय से उठाने तथा झाडू लगाने का प्रशिक्षण दिलाने के भी निर्देश दिये गये हैं। सफाई कर्मी को साप्ताहिक अवकाश भी दिया गया है। उनकी अनुपस्थिती में अन्य सफाई कर्मी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये गये हैं। कार्य की रूपरेखा के अनुरूप महिला एवं पूरूष सफाई कर्मी की ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
रविवार तथा किसी त्यौहार पर भी सफाई व्यवस्था सूचारू किये जाने हेतु योजना बनाई गयी है। कचरे में आग न लगाने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में बेहतर कार्य कराने की मॉनिटरिंग हेतु सफाई निरीक्षक सफाई नायक एवं स्वच्छता मित्रों की जिम्मेदारी तय की गयी है जिनके द्वारा सफाई कर्मिकों से सफाई का कार्य लिया जायेगा तथा सफाई कर्मिको की सुविधा को नियमानुसार ध्यान में रख लागू किया जायेगा। साथ ही सडक एव डिवाईडरों की लम्बाई के आधार पर कार्य विभाजन के निर्देश दिये गये हैं, जिससे शहर में क्षेत्रिय जनता एवं पार्षदों को काफी राहत मिलेगी। आवासीय क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के लिए योजना के अन्तर्गत सफाई निरीक्षक सफाई नायको तथा सफाई मित्रों को निर्देश दिये गये है कि सफाई कर्मिकों की सूची तैयार कर कार्य का वर्गीकरण सामर्थानुसार किय जाये, सफाई कर्मिकों से शिफ्ट अनुसार कार्य लिया जाये तथा महिला कर्मियों की ड्यूटी लगायी जाये, एक सफाई कर्मी को एक कालोनी क्षेत्र दिया जाये तथा जिम्मेदारी तय कर कार्य कराया जाये जिससे क्षेत्रवासियो को सुविधा का अनुभव हो। रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड तथा प्रमुख चैराहों पर कार्य की योजना के अन्तर्गत मुख्य स्थानों पर चूना फिनाईल का उपयोग करने, प्रतिदिन सुबह एवं शाम को सफाई कार्य करने, सफाई कर्मियों को संसाधनों की उपलब्धता कराने, मुख्य स्थानो से झाडू के उपरान्त ढेरी उठाने तथा त्यौहारों पर चूना डालने के निर्देश दिये गये। सफाई निरीक्षक एवं सफाई नायको को खुली गाडी पर कार्यरत कर्मी की सूची बनाकर जिम्मेदारी तक करनी है तथा सुबह एकत्र कचरा उठाना, बेक लाईन से निकले कचरे को उठाना, गाडी को समय से अपने स्थान पर ले जाना, प्रात: 7 बजे डीजल भरवाने, रास्त में मिल रहे कचरे को गाडी में डालने, हैल्पर को गाडी से बाहर चल नागरिकों के कचरे को गाडी में डालने, प्रत्येक घर से कचरा अनिवार्य रूप से लेने, बाहर गये नागरिकों के घर के बाहर से डस्टबीन से कचरा लेने तथा निर्धारित स्थान पर प्रतिदिन चलने के निर्देश दिये गये है। डोर टू डोर कचरा संग्रहण के कार्य की योजना के अन्तर्गत वाहन चालक एवं हैल्पर द्वारा सदव्यवहार करने, नियमित डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने, गाडी की नियमित सफाई करने, रास्ते से कचरा गाडी में डालने, बुजुर्गों बच्चों एवं महिला से कचरे को गाडी में डालने पर सहयोग करने, रूट मैप के अनुसार गाडी चलाने के निर्देश दिये गये है।
















