मंहगे शौक को पूरा करने के लिए करते थे राहगीरों से लूटपाट

-दो छात्र समेत चार लुटेरे गिरफ्तार, लूट की स्कूटी व नगदी बरामद

गाजियाबाद। एनसीआर क्षेत्र में गर्लफ्रेंड को मंहगे गिफ्ट और शौक पूरा करने के लिए राहगीरों से लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 4 लुटेरों को ट्रोनिका सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस लूट के हजारों रूपए, चोरी की बाइक बरामद किया गया। पकड़े गये आरोपी मंहगे शौक, नशा, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए पिछले कई माह से लगातार लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। ट्रोनिका सिटी थाने में घटना का खुलासा करते हुए सीओ लोनी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान थाना पभारी उमेश पंवार की टीम ने सपना चौराहा आवास विकास के पास से विकास बैसला पुत्र जितेन्द्र बैसला निवासी पश्चिम करावल नगर, हर्ष उर्फ हरिओम गिरी पुत्र राजीव कुमार निवासी खजूरी खास दिल्ली, दीपक पुत्र प्रेम कुमार निवसी सिमली छीट अल्मोडा, चंकी उर्फ विशाल पुुत्र राजेन्द्र सी करावल नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूट के 50 हजार 670 रूपए, स्कूटी एवं बाइक बरामद किया गया। थाना प्रभारी उमेश पंवार ने बताया विकास बैसला ग्रेजुएशन कर रहा है और हर्ष उर्फ हरिओम 11वीं का छात्र है। घर के पैसों को पढाई में और लूट के पैसों को अय्याशी उड़ाते थे। मंहग मोबाइल, कपड़े, ग्रर्लफें्रड को गिफ्ट और नशे की पूर्ति के लिए लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। जिनके खिलाफ थाने में 6 मुकदमें दर्ज है।