होटल की आड़ में ग्राहकों को बेंचते थे शराब, दो कर्मचारी गिरफ्तार

गाजियाबाद। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने दो होटल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से अवैध शराब बरामद किया गया है। पकड़ा गए होटल कर्मचारी होटल की आड़ में ग्राहकों को खाने के साथ-साथ अवैध शराब की तस्करी करता था और होटल में बिना लाइसेंस के पिलाता भी था। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है। जो कि जेल से छूटने के बाद कुछ दिन तो नियमानुसार ही होटल का संचालन करता रहा और फिर से शराब तस्करी का काम करने लगा। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीमें अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी एवं दबिश दे रही है। मंगलवार को आबकारी निरीक्षक मनोज शर्मा द्वारा होटल, ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान एन.एच.-24, विजयनगर बाईपास, निकट न्यू राजू होटल में कर्मचारी देवेंद्र कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी- काजमाबाद अतरौली जनपद-अलीगढ़ एंव महेंद्र वाल्मीकि पुत्र छोटेलाल वाल्मीकि निवासी सिमर्रा भोजपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके होटल से 75 पव्वा (15 ब.ली.) मिस इंडिया ब्रांड की देशी शराब यूपी मार्का और शराब बिक्री के 3620 रुपए बरामद किया गया। जिनके खिलाफ विजय नगर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। उन्होंने बताया पकड़े गए कर्मचारी होटल की आड़ में ग्राहकों को शराब तस्करी करते थे और अवैध रुप से शराब भी पिलाते थे। अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। साथ ही बिना लाइसेंस के शराब पिलाने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।