भाजपा सरकार में प्रगति के पथ पर है उत्तर प्रदेश: केके शर्मा

-साहिबाबाद विधानसभा में समाजसेवी केके शर्मा ने किया प्रचार-प्रसार

गाजियाबाद। 2017 से पहले प्रदेश से पलायन होता था, जबकि 2017 के बाद से प्रदेश प्रगति के पथ पर है। डबल इंजन की सरकार ने जो कहा था, वह करके दिखाया है। प्रदेश प्रगति का एक नई प्रतिमान स्थापित करते हुए आज देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के ²श्य में आगे बढ़ रही है। विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। पहले विकास की परियोजनाओं पर सत्ताधारी लोगों की बेईमानी का ग्रहण लग गया था। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने विकास के नाम पर अपने परिवार और अपराधियों का विकास किया। यह बातें रविवार को गाजियाबाद की पांचों विधानसभाओं के एक बड़े वोट बैंक पर मजबूत पकड़ रखने के लिए पुन: प्रदेश में भगवा एवं योगी को पुन: मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ नंदग्राम में डोर टू डोर प्रचार-प्रसार करते हुए वरिष्ठ समाज सेवी एवं श्रीराम पिस्टन कम्पनी के पूर्व महाप्रबन्धक केके शर्मा ने कहीं। साहिबाबाद विधानसभा के नन्दग्राम क्षेत्र में हजारों परिवारों के बीच पहुंचकर केके शर्मा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। केके शर्मा ने कहा प्रदेश को विकास व माफिया राज से समूल मुक्ति दिलाने के लिये प्रदेश में योगी जी जरूरी है। भाजपा सरकार में ही सबका साथ सबका विकास है। मगर पूर्व की सरकार का नारा मेरा परिवार और मेरा विकास था। उनकी सोच संकुचित थी, आपराधिक मानसिकता की थी। उनकी सोच भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की थी, भाजपा की सोच पूरे समाज को साथ लेकर चलने की है। विकास के नाम पर सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकार ने अपने परिवार व अपराधियों का विकास किया। केके शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में वह विकास कार्य करके दिखाया है जो सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने मिलकर पिछले 70 सालों में नहीं कर पाई है। भाजपा सरकार ने प्रदेश के दलितों-पिछड़ों, महिलाओं, किसानों समेत हर वर्ग के लिए कार्य किया है जिससे आज प्रदेश का हर वर्ग उन्नति के पथ पर अग्रसर है।