कोरोना के खिलाफ जंग में टीकाकरण मददगार: डॉ. पवन कुमारी

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की सभांवित तीसरी लहर को देखते हुुए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाकर कोरोना के खिलाफ जंग में फतेह हासिल करने लिए अभियान छेड़ा हुआ है। टीकाकरण कराने वालों के मन से कोरोना की दहशत खत्म हो रही है। टीका लगवाने के बाद उनके शरीर में एंटीबाडी का निर्माण होगा, जो कोरोना से लडऩे में मददगार साबित होगी।
गुरूवार को सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. पवन कुमारी के नेतृत्व में कोटगांव में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में बढ-चढकर लोगों ने टीकाकरण की डोज ली। कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए टीकाकरण जरूरी है। कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाह पर ध्यान न दें, टीका अवश्य लगवाएं। शिविर में करीब 400 लोगों का टीकाकरण हुआ। डॉ. पवन कुमारी ने बताया कोरोना की दूसरी लहर से यदि सबक नहीं सीखा गया तो तीसरी लहर बेहद घातक साबित हो सकती है।

कोरोनाकाल के आंकड़े बता रहे हैं कि पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर ज्यादा जानलेवा रही और यदि सरकारी तंत्र और राज्य के नागरिक नहीं संभले तो तीसरी लहर ज्यादा कहर बरपा सकती है। इसलिए कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए टीके दोनो डोज बेहद जरूरी है और साथ ही इसके साथ एतिहात बरतने भी बेहद जरूरी है।