-वार्ड 8 मालीवाड़ा में व्यापारियों लगाया फ्री वैक्सीनेशन कैंप
गाजियाबाद। जिला चिकित्सा विभाग व राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद द्वारा गुरूवार को वार्ड-8 मालीवाड़ा के पार्षद राजेन्द्र तितौरिया के नेतृत्व में निशुल्क कोविशील्ड कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन गाजियाबाद पब्लिक स्कूल नेहरूनगर में किया गया। जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रथम व द्वितीय डोज के सभी लोगों ने वेक्सिनेशन का लाभ उठाया।
वैक्सीनेशन कैंप का उदघाटन वार्ड-8 के पार्षद राजेन्द्र तितौरीया व राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता बालू ने संयुक्त रूप से किया। वेक्सीन लगवाने के प्रति लोगों की जागरूकता देखते बन रही थी। सुबह 9 बजे लोग अपने वेक्सिनेशन के लिए कैंप पर पहुंच गए थे। वेक्सिनेशन का कार्य दोपहर 2 बजे तक चला। जिसमें 500 लोगों को वेक्सीन लगाई गई। राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा आयोजित वेक्सिनेशन कैंप की समस्त व्यवस्थाओं व सुविधाओं से पूर्ण सेवा कार्य को देखकर इससे प्रेरणा स्वरूप सभी को सरकार के जनकल्याणारी लक्ष्य को पूरा करने में तत्पर रहना चाहिए।
जिससे कि समय रहते सभी आम जन को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने बताया कोरोना वायरस के कहर से बचने का सरल उपाय अपना वेक्सिनेशन, दो गज दूरी, मास्क हो जरूरी तथा हाथों को साबुन से धोना। पंडित अशोक भारतीय ने कहा कि अपने शहर को कोरोना मुक्त बनाने के लिए, तीसरी लहर के कहर से खुद को व लोगों को बचाने के लिए कोरोनारोधी टीका मील का पत्थर साबित होगा। इसके लिए ढिलाई न बरतें अपितु जागरुक रहें। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने वैक्सिनेशन कैंप में पधारे अपने अतिथि जनप्रतिनिधि जनों का शाल ओढ़ाकर व पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही साथ सीएमओ एन.के.गुप्ता, डॉक्टर नीरज अग्रवाल, डॉक्टर दीप्ति यादव के द्वारा इस जनसेवा के कार्य का अवसर प्रदान करने व अन्य डॉक्टर स्टाफ के द्वारा वैक्सिनेशन कैंप की सफलता में महत्त्वपूर्ण योगदान करने के लिए आभार जताया। गाजियाबाद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर सागर यादव द्वारा कैंप के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर पंडित राकेश शर्मा द्वारा आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान मेरठ मंडल महामंत्री प्रदीप चौधरी,जिला संयोजक गौरव गर्ग, जिलाध्यक्ष महिला डॉक्टर सोनिका शर्मा, कमल शर्मा, प्रदीप पाठक, जयप्रकाश प्रजापति सोनू सैनी, अनिल सैनी, विक्रम सैनी, शिवकुमार, रोशन वर्मा, योगेश शर्मा, अंकित गर्ग आदि उपस्थित रहे।















