गाजियाबाद। कोरोना टीके की डबल डोज लेने के बाद इम्युनिटी बढऩे के साथ कोरोना से जंग लडऩे में टीका शरीर को सुरक्षा कवच की तरह मदद दे रहा है। कोरोना की दूसरी लहर का प्रसार कम होने के बावजूद हम अपनी, परिवार व समाज की सुरक्षा के लिए बढ़-चढ़कर टीकाकरण कराएं। कोविड से बचाव के लिए टीके की दोनों डोज लेने के बाद शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। कोरोना से लडऩे का टीका हथियार है। समाज में फैली अफवाह को खारिज कर टीकाकरण अवश्य कराएं। यह बातें बुधवार को गगन एन्कलेव आरडब्लूए द्वारा आयोजित निशुल्क वैक्सीन कैंक जायजा लेने पहुंचे अध्यक्ष रघुनंदन भारद्वाज ने कहीं। उन्होंने कहा कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए कोरोना की टीका एकमात्र है, जो खुद के साथ अपनों को भी बचा सकता है। कोरोना संक्रमण की दुसरी लहर कितनी घातक थी, यह बात किसी से छुपी नही है। हम सभी जानते हैं कि पूरा विश्व कोविड महामारी से जूझ रहा है। ऐसी परिस्थिति में हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए समाज के लोगों को सजग करें। खुद भी टीका लें और दूसरों को प्रेरित करें। शिविर में 100 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। इस मौके पर पीके यादव, मनोज जैन, गोपाल दास अग्रवाल, सुभाष गर्ग, दीपक कंसल, राहुल त्यागी, मनोज त्यागी, योगेश त्यागी, अनुज त्यागी, आरपीएस चौहान, अनुराग शर्मा, दिव्या शर्मा, गौरव मक्कड़, सोनी चटवाल, चौधरी जोगिंदर ,हरीश चौधरी, मदन वर्मा एवं अमित गोयल आदि गणमान्य व्यक्ति सेवा में शामिल रहे।
















