-कोरोना के खिलाफ व्यापारी कर रहे हरसंभव सहयोग: बालकिशन
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए जहां स्वास्थ्य विभाग ने जंग छेड़ी हुई है। तो वहीं राष्ट्रीय व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारी वर्ग भी जनहित कार्य में जीजान से जुटा हुआ है। राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा लगाए गये निशुल्क कोविड शिविर का हजारों लोग लाभ उठा चुके है। कोरोना महामारी जैसी बिमारी को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापारियों टीकाकरण में तेजी लाने के लिए लगातार शिविर आयोजित कर रहा है। शुक्रवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा गोविंदपुरम आरकेपुरम स्थित रेडिएंट पब्लिक स्कूल में कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि संगठन के मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल व उनकी धर्मपत्नी अनीता सिंघल ने किया। शिविर में 650 नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई। जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार की वैक्सीनेशन की मुहिम को आगे बढ़ाने में व्यापार मंडल सहयोग कर रहा है। नागरिकों को संभावित तीसरी लहर से बचाने के मकसद से रेडिएंट पब्लिक स्कूल परिसर में इस शिविर आयोजन किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक विनय त्यागी, पं. राकेश शर्मा, प्रदीप चौधरी, पं. अशोक भारतीय, पंकज त्यागी, जगत यादव, संजय गोयल, डॉ. सोनिका शर्मा, पार्षद अमित डबास, हरिओम गुप्ता, राहुल कुमार, प्रधानाचार्या डॉ. विनीता त्यागी, आयुष कुमार, कमल शर्मा, शिक्षिका अरुणिमा, वीना, प्रियंका, आकांक्षा, श्रेया, स्वर्णिम त्यागी आदि मौजूद रहे।
















