गाजियाबाद। कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने व बचाने के लिए जहां सभी सामाजिक गतिविधियां बंद हो गई हैं। वही विवाह योग्य वैसे युवक-युवतियों के विवाह के रिश्ते तय होते रहे हैं। प्रांतीय मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि इसके लिए श्री वैश्य सेवा समिति द्वारा इस वर्ष प्रथम डिजिटल वैश्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह अनूठा पहला परिचय सम्मेलन 11 अक्टूबर यानि रविवार को अग्रसेन भवन लोहिया नगर में होगा। परिचय सम्मेलन के आयोजन में नाही प्रत्याशी युवक युवती होंगे और ना ही अभिभावक आ आएंगे श्री वैश्य सेवा समिति द्वारा परिचय सम्मेलन में जिन युवक-युवतियों के पंजीकरण हुए हैं। वह एक वीडियो क्लिप बनाकर भेज रहे हैं। जिसमें विवाह से संबंधित वैवाहिक जानकारी प्रत्याशी द्वारा स्वयं ही दी जा रही है। उन्होने बताया समिति द्वारा सभी वीडियो क्लिप को संग्रहित कर के आरके सिंघल व राकेश मित्तल द्वारा एक सीडी बनाई गई है। परिचय सम्मेलन में पुस्तिका तथा सीडी का विमोचन किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल अग्रवाल राज्यसभा सांसद करेंगे। मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री अतुल गर्ग रहेंगे। विशिष्ट अतिथि आनंद प्रकाश लोहे वाले, सुरेश बंसल पूर्व विधायक, सुनीता दयाल प्रदेश उपाध्यक्ष, पवन गोयल, कैप्टन विकास गुप्ता, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अशोक गोयल, जितेंद्र सिंघल,संजय गुप्ता उपस्थित रहेंगे।
















