Valmiki Samaj – वाल्मीकि समाज ने गधे पर किसान नेता राकेश टिकैत का फूंका पुतला

Valmiki Samaj – गाजियाबाद। नवयुग मार्केट स्थित वाल्मीकि पार्क में बीजेपी की Valmiki Samaj इंकाई का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अगुवाई बीजेपी के पार्षद प्रदीप चौहान ने करते हुए बताया कि गाजीपुर बॉर्डर पर गत दिनों भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं से जो बदसलूकी की गई है, वह बर्दास्त नही है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित सभी दोषियों पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए। शनिवार को वाल्मीकि पार्क में बीजेपी के कार्यकर्ता गधा लेकर पहुंचें और गधे पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का पुतला फूंककर विरोध जाहिर किया। इस दौरान पार्षद यशपाल पहलवान सहित कई बीजेपी नेता भी शामिल रहे। बीजेपी ने इस टकराव में एक खास रणनीति अपनाई है। इसी खास रणनीति के तहत अब भारतीय किसान यूनियन के मामले में बीजेपी ने Valmiki Samaj को आगे कर दिया है। बकायदा प्रदर्शन में लाये गये गधे पर राकेश टिकैत के नाम की पट्टी लगाई गई।

Valmiki Samaj
kishan neta ka putla phoonkte vaalmiki samaaj ke log

वाल्मीकि समाज ने कहा कि यूपी गेट पर भारतीय जनता पार्ट के प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि पर हमला करके प्रदर्शनकारियों ने साबित कर दिया कि वह किसान नहीं बल्कि गुंडे हैं। यह Valmiki Samaj कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि गाजीपुर में जो मंत्री के स्वागत का कार्यक्रम था बीजेपी की वाल्मीकि ईकाई का था। यहीं कारण है कि इस प्रकरण में बीजेपी का Valmiki Samaj ही आंदोलन कर रहा है वह उनका अपना विषय है। इस आंदोलन से भारतीय जनता पार्टी संगठन का कोई लेना-देना नहीं है। कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को भी नवयुग मार्केट के वाल्मीकि पार्क में बीजेपी की वाल्मीकि समाज इंकाई का धरना जारी है। धरने पर बैठे लोगों में बीजेपी पार्षद प्रदीप चौहान, यशपाल पहलवान, नवीन गहलौत, सुरेंद्र गहलौत, चंद्रभान,विकी, मोंटू चंदेल आदि मौजूद रहे।