विकसित भारत संकल्प यात्रा: 46 कार्यक्रम को लेकर नगर आयुक्त ने लगाई ड्यूटी

-विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम में जोनवार चल रहा प्रचार प्रसार: अपर नगर आयुक्त

गाजियाबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम सीमा क्षेत्र में बाकी 46 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इसको लेकर निगम अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। नगर निगम के सभी पांचों जोन क्षेत्र में से सिटी जोन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए है। कविनगर जोन क्षेत्र में भव्य रूप से कार्यक्रम चल रहे हैं। बाकी विजयनगर, वसुंधरा और मोहननगर जोन क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही है।

नगर आयुक्त ने बाकी 46 कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त एवं नोडल प्रभारी अरुण यादव की देखरेख में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा रहा है। इसके तहत कविनगर जोन के अंतर्गत 8 कार्यक्रम बाकी हैं। यह 18 से 22 दिसंबर तक होंगे। मोहननगर जोन अंतर्गत 16 कार्यक्रम 24 दिसंबर से 4 जनवरी 2024 तक होंगे।

विजयनगर जोन क्षेत्र में 5 जनवरी से 12 जनवरी तक होंगे।वसुंधरा जोन के अंतर्गत 13 कार्यक्रम 12 जनवरी से 21 जनवरी तक होंगे। इसके लिए जोनल प्रभारियों व टीम द्वारा कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। लक्षित लाभार्थियों को योजना का लाभ पहुंचाने के लिए नगर निगम तत्परता से जुटा हुआ है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का आमजन तक लाभ पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम किए जा रहे हैं।18 दिसंबर से 21 जनवरी तक यह सभी कार्यक्रम किए जाएंगे।