स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक: सुनील शर्मा

-स्वामित्व योजना से राजस्व वादों में आएगी कमी: अभिनव गोपाल
-जनपद में 37 हजार लोगों को मिला घरौनी का प्रमाण पत्र : एडीएम सौरभ भट्ट
-स्वामित्व योजना के अंतर्गत तैयार की गई घरौनी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत तैयार की गई ग्रामीण आवासीय अभिलेखों (घरौनियों) का शनिवार को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में वितरण किया गया। हिंदी भवन में डिजिटल वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने अधिकारियों एवं लोगों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंीा किया। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण के दूरगामी बेहतर परिणाम होंगे। इससे जमीनी विवाद कम होंगे, जिससे लोगों में आपस में विवाद नहीं होंगे। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने कहा कि स्वामित्व योजना से जरूरतमंद लोगों को ऋण लेने में आसानी होगी, उन्हें अपनी जमीन,मकान आदि की जानकारी रहेंगी और उनके पास उनके कागजात होंगे।

इसी के साथ जमीन से जुड़े विवाद भी नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा किसान को कृषि संबंधित योजनाएं एवं केंद्र और राज्य सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी और अधिक सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए व्हाट्सऐप पर किसान कम्युनिटी ग्रुप बनाया गया हंै। इसमें सभी किसान परिवारों को जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही ग्राम प्रधानों का अलग से एक व्हाट्सऐप गु्रप बनाया गया है। जिससे किसानों कि समस्याओं का निराकरण व उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा सकें। एडीएम वित्त एवं राजस्व सौरभ भट्ट ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि इस दौरान जनपद में 37 हजार घरौनियां वितरित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल के माध्यम से घरौनी वितरित की। इसका सीधा प्रसारण कार्यक्रम के दौरान दिखाया गया। जिसमें 10 राज्यों व 2 केंद्र शासित राज्यों में 2 करोड़ घरौनियां वितरित की गई। उन्होंने लाइव प्रसारण के दौरान पांच लोगों मनोज, सकोनी मध्यप्रदेश, रचना गंगानगर राजस्थान,रोशन, नागपुर महाराष्ट्र,संगीता रायगढ़ उड़ीसा व वीरेन्द्र कुमार साम्भा जम्मू-कश्मीर से संवाद किया।

प्रधानमंत्री ने समस्त देशवासियों को संबोधित करते हुए स्वामित्व योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, लोकभवन सभागार लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत तैयार किए गए ग्रामीण आवसीय अभिलेख (घरौनी) वितरण कार्यक्रम किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 45 लाख 35 हजार घरौनियां वितरित हुई। इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं। हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने दर्जनों किसानों को घरौनी वितरित की। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ.पूनम शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह,एडीएम वित्त एवं राजस्व सौरभ भट्ट, एसडीएम सदर अरूण दीक्षित, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, राजेन्द्र मित्तल, धीरज शर्मा आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।