-यूपी में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का प्रयास: संजीव शर्मा
गाजियाबाद। भाजपा की ओर से शुक्रवार से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ में अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर गाजियाबाद महानगर इकाई की ओर से वर्चुअल रूप में शामिल होने के लिए आरडीसी स्थित एक इंस्टीट्यूट में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि भाजपा ने जो रणनीति बनाई है, उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका पार्टी के इस सदस्यता अभियान की है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में भाजपा के लगभग ढाई करोड़ प्राथमिक सदस्य हैं। भाजपा की तैयारी है कि जनवरी तक इस सदस्यता अभियान में डेढ़ करोड़ नए सदस्य शामिल करते हुए इस संख्या को 4 करोड़ तक पहुंचाया जाए। राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है जब रीड मजबूत होगी तभी संगठन मजबूत होगा उन्होंने कहा कि आज के समय में भाजपा सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी है, भाजपा का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोडऩा है।
उन्होंने आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताकर उनको पार्टी से जोडऩे का कार्य करने का काम करेंगे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल, प्रदेश सह संयोजक स्थानीय निकाय अशोक मोंगा, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव त्यागी, महामंत्री पप्पू पहलवान, बलदेव राज शर्मा, अरविंद भारती, विजय मोहन, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, उदिता त्यागी, अश्वनी शर्मा, सरदार एसपी सिंह, पार्षद राजीव शर्मा, तारा जोशी राजेश त्यागी, आशु वर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, दिवाकर सिंघल, रनीता सिंह, शीतल चौधरी, संजीव गुप्ता, मयंक गोयल, सचिन खेड़ा, जय कमल अग्रवाल, बॉबी त्यागी चमन चौहान, प्रदीप चौधरी, नीरज गोयल, नीरज त्यागी, मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, वीरेंद्र सारस्वत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।















