परिवारवाद एवं वंशवाद नहीं राष्ट्रवाद को करें मतदान: नीरज सिंह

उत्तराखंड समाज की ओर आयोजित जनसभा में सुनील शर्मा को मिला समर्थन

गाजियाबाद। लक्ष्मी जी साइकिल, पंजा या हाथ पर नही बैठती है बल्कि कमल पर बैठकर आती हैं। प्रदेश को लक्ष्मी के आशीर्वाद सुसज्जित और भयमुक्त देखना चाहते हैं तो भाजपा उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा का आना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ को मजबूत बनाने के लिए फिर से पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में सहयोग करें। पूर्व की सरकार में गुंडा और माफिया राज था। बहन-बेटियां सड़कों पर चलने से कतराती थी। योगी सरकार में गुंड माफिया प्रदेश छोड़ गए और बहन- बेटियां दिन ही नहीं रात में भी सड़कों पर बेखौफ होकर चलती हैं।यह बातें शुक्रवार को साहिबाबाद भाजपा प्रत्याशी सुनील के समर्थन में ट्रांस हिण्डन क्षेत्र में उत्तराखंड समाज की ओर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ बेदाग छवि, अब तक के कार्यकाल में मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए उन पर भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार व घोटालों का कोई आरोप नही है। उनकी इसी एक स्वच्छ और ईमानदार नेता की छवि के कारण ही जा रहा है कि, फर्क साफ है। सोच ईमानदार है और काम भी दमदार रहा है।

भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा ने कहा भाजपा राष्ट्रवाद के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। वह जातिगत ध्रुवीकरण बनाकर लोगों को बरगलाने का काम नहीं कर रही। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश में भाजपा एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यापारी एकता समिति इंदिरापुरम के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा लोग केवल योगी-मोदी के नाम पर वोट करें। न कि किसी प्रत्याशी के नाम पर, प्रत्याशी केवल भाजपा के कमल का फूल है। मतदान से पहले योगी-मोदी के 5 साल के कामों का आकलन जरूर करें। इसके अलावा पिछले 5 सालों से तुलना भी करें। आपको अंतर पता चल जाएगा। व्यापारी हमेशा देश के साथ रहा है। चाहे उसने नोटबंदी में, कोरोना काल में भयंकर विपत्तियों का सामना करा है, परंतु देश के नाम पर वह आज भी भारतीय जनता पार्टी के साथ है। इस दौरान केवल लखेरा (पूर्व पार्षद), हेमंत बाजपेई, विमला रावत, पार्षद मीना भंडारी, विपिन त्यागी तथा उत्तराखंड समाज के काफी गणमान्य व्यक्ति रहे।