-आरटीओ में अब पटरी पर लौटेगी प्रक्रिया
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की वजह से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस पर 30 जून तक लगाई रोक की अवधि घटाकर आज यानि कि सोमवार से अब तय समय पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। एआरटीओ प्रशासन विश्व जीत प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के केस बढऩे की वजह से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस पर के कामकाज की अवधि घटाकर आज 21 जून से 30 जून तक जिन लोगों की अप्वाइंटमेंट पूर्व में रद कर दी गई थी,उन्हें फिर से उसी दिन व समय की अप्वाइंटमेंट दी जाएगी। नवीनीकरण व डुप्लीकेट श्रेणी के डीएल बनाने पर लगी रोक भी हटा दी गई हैं। नवीनीकरण व डुप्लीकेट श्रेणी के डीएल बनवाने के लिए दूसरे दिन तक करीब 256 लोगों ने उपरोक्त श्रेणी के डीएल बनवाए। स्थाई श्रेणी के डीएल पर लगी रोक एक जून को ही हटा दी गई थी। संभागीय परिवहन कार्यालय में 23 अप्रैल से 31 मई तक कोरोना संक्रमण की वजह से लाइसेंस संबंधी कामकाज बंद रहा था। एआरटीओ ने बताया कि आज से सभी श्रेणी के डीएल की अप्वाइंटमेंट पूरी तरह खुल जाएगी। लर्निंंग डीएल के लिए प्रतिदिन 350 और स्थाई डीएल के लिए 180 व नवीनीकरण व डुप्लीकेट डीएल के 180 अप्वाइंटमेंट जारी की जाएंगी। एआरटीओ विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि एक माह 28 दिन के बाद आज से लर्निंग डीएल बनाने का काम शुरू हो जाएगा। ऐसे में लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालय में बेवजह की भीड़ न बढ़े और कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए परिवहन कार्यालय में तैयारी पूरी की गई हैं। लर्निंग समेत सभी श्रेणी के डीएल बनवाने के लिए लोग अप्वाइंटमेंट बुक करते समय तय किए गए समय पर ही पहुंचें। जो लोग तय समय से पहले पहुंचेंगे, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बिना मास्क कार्यालय में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए डीएल बनवाए जाएंगे। आज सोमवार से प्रत्येक कार्य दिवस में 350 लर्निंंग,180 स्थाई व 180 नवीनीकरण व डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनेंगे।
















