वेस्ट को बनाया बेस्ट : पार्कों में लगेंगी वेस्ट प्लास्टिक से तैयार बेंच

शहर की खूबसूरती बढ़ाने को नगर निगम प्रयासरत

गाजियाबाद। वेस्ट मटेरियल को कैसे बेस्ट बनाया जा सकता है इसकी मिसाल गाजियाबाद नगर निगम ने पेश की है। नगर निगम ने प्लास्टिक एवं कचरे से निर्मित वस्तुओं को इस्तेमाल में लाने के लिए नित नए प्रयोग कर रहा है। पहले वेस्ट प्लास्टिक मैटेरियल से सड़कें बनाई जा रही थी लेकिन, अब  इसका  उपयोग पार्को में लोगों के बैठने केेेे लिए बेंच के रूप में किया जाएगा। सर्वप्रथम 3 नागरिकों के बैठने के लिए प्लास्टिक बेंच बनाकर पार्क में स्थापित की जाएगी। यह बेंच देखने में भी खूबसूरत होगी। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने कचरे में वेस्ट प्लास्टिक मैटीरियल से कई प्रकार के आइटम बनाने का निर्णय लिया था। इसके तहत उन्होंने सबसे पहले प्लास्टिक से सड़कों का निर्माण कराया। इसके बाद वेस्ट प्लास्टिक से पाकुर में बेंच बनाने का प्रयोग शुरू किया गया। नगर निगम के इस प्रयोग में बेंच बनकर तैयार हो गई है। इन बेंच को जल्द पार्क में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा वेस्ट प्लास्टिक से निर्मित दीवार घड़ी और फेंसिंग बनाने का भी काम चल रहा है। अगले कुछ दिनों में यह भी बनकर तैयार हो जाएगा। शहर को साफ-सुथरा और खूबसूरत बनाने के लिए नगर निगम निरंतर प्रयासरत है। इसका श्रेय म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर को जाता है। वह नई-नई योजनाओं पर काम करते नजर आते हैं। इसका लाभ शहरवासियों को मिल रहा है। नगर निगम ने कुछ वार्डों में सड़क निर्माण में वेस्ट प्लास्टिक का प्रयोग किया था। यह प्रयोग भी काफी सफल रहा है।