पत्नी की शिकायत पर पति-किलर गिरफ्तार
गाजियाबाद।कविनगर थाना पुलिस ने बीमा क्लेम लेने के लिए पति ने पत्नी और 4 वर्षीय बेटे की हत्या की 10 लाख रुपए सुपारी देने के मामले में पुलिस ने पति और किलर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सेकेंड अवनीश कुमार सिंंह ने बताया कि दारोगा रामगोपाल सिंह ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर डायमंड मैरिज होम के पास से दो तमंचे व कारतूस गजराज को देते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस की तत्परता से पति द्वारा पत्नी और बेटे की हत्या का रचे गए षडयंत्र की साजिश नाकायाब हो गई। गिरफ्तार किए गए शातिर अपराधी महिला का पति अजय यादव पुत्र हरिभुवन यादव निवासी आईएस-5 महेंद्रा एंक्लेव मूल निवासी ग्राम नन्दाव सरायमीर जनपद आजमगढ़ व सुपारी किलर रामप्रकाश पुत्र छेल बिहारी निवासी गली नंबर-7 बागू विजयनगर मूल पता गांव जरारा थाना सुरीर जनपद मथुरा को मोटर साइकिल 2 तमंचे, 5 कारतूस समेत गिरफ्तार किया गया। सीओ ने बताया कि अजय यादव ने बिहार की रहने वाली राखी से लव मैरिज की थी। इसने अपनी पत्नी राखी और 4 साल के बेटे को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना बनाई। इसने साथी रामप्रकाश से मिलकर षडयंत्र करते हुए गजराज नामक युवक से पत्नी और बेटे की हत्या करने की सुपारी 10 रुपए तय कराई। गजराज ने अजय यादव के घर पर जाकर रैकी की। हत्या के इरादे से घर में घुसे सुपारी किलर हत्या करने पहुंचा तो महिला की गोद में मासूम को देखा तो उसका दिल पसीज गया। उसने पति द्वारा सुपारी देने की पोल खोल दी। महिला द्वारा विश्वास न करने पर सुपारी किलर ने उसके पति की एक वीडियो दिखा दी,जिसमें वह पत्नी-बेटे को गोली से नहीं बल्कि एक्सीडेंट में मारने की बात कह रहा था। ताकि एक्सीडेंट में मौत दर्शाने के बाद उसे बीमा क्लेम मिल जाए। पति का कारनामा सामने आने पर पत्नी के होश उड़ गए। राखी ने शुक्रवार को कविनगर थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति अजय कुमार यादव निवासी महिंद्रा एंक्लेव और सुपारी किलर गजराज के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से पटना बिहार निवासी राखी का कहना है कि वह यहां एक कॉलोनी में पति और 4 साल के बेटे के साथ किराए पर रहती है। पति मूलरूप से आजमगढ़ का रहने वाला है और दवा कंपनी में एमआर है। राखी ने बताया कि करीब साढ़े पांच साल पहले उसने पति से लव मैरिज की थी। शादी के बाद सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। लेकिन बीते एक साल से दोनों में विवाद शुरू हो गया। महिला को पति के अवैध संबंध होने का शक है। जिसकी वजह से पति अब उससे पीछा छुड़ाना चाहता है। इसके लिए पति ने एक युवक को 10 लाख रुपए की सुपारी देना तय कर दिया है। मां-बेटे को मारने के लिए कार से सुपारी किलर ने उनका पीछा शुरू कर दिया था। वह हम मां-बेटे को सड़क हादसे में मारने की फिराक में था। इसके लिए उसने कई बार कार से उनका पीछा भी किया, लेकिन अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। सुपारी किलर 25 फरवरी को उनके घर आ पहुंचा। अनजान युवक को देखकर पूछताछ की तो युवक ने बताया कि तुम्हारे पति ने मां-बेटे की हत्या के लिए उससे 10 लाख रुपए की सुपारी तय की है। महिला को यकीन दिलाने के लिए युवक ने पति की एक वीडियो दिखाई। जिसमें महिला का पति कह रहा है कि तुम मेरी पत्नी और बेटे को मार दो, लेकिन गोली नहीं मारनी है। बीमा क्लेम लेना है, लिहाजा एक्सीडेंट में दोनों की हत्या करे। पति की वीडियो देखकर महिला हतप्रभ हो गई थी।
















