आम आदमी की आवाज बनकर करूंगा सेवा: सुरेंद्र मुन्नी

राष्ट्रीय लोकदल-समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी को मिला ग्रामीणों का समर्थन

गाजियाबाद।मुरादनगर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोकदल-समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने कहा कि मुरादनगर की जनता की आम आदमी की आवाज बनकर सेवा करूंगा। सुरेंद्र कुमार मुन्नी निरंतर जनता के बीच जाकर संवाद कर रहे हैं। लोगों से आगामी 10 फरवरी को होने वाले मतदान में हैंडपंप के निशान पर वोट करने का आहवान कर रहे हैं। शुक्रवार को गठबंधन के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी के समर्थन में कई सभाओं का आयोजन हुआ। सुरेंद्र मुन्नी ने कहा कि जनता से किया गया हर वायदा पूरा करने का काम किया जाएगा। आम आदमी को सुरक्षा मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। आम आदमी के साथ महिलाओं की सुरक्षा भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

दर्जनों सभाओं में सुरेंद्र कुमार मुन्नी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। सभाओं के अलावा रोड शो के माध्यम से भी सुरेंद्र कुमार मुन्नी के पक्ष में वोट मांगे। पैदल मार्च निकालकर लोगों से नल के निशान पर वोट देने की अपील की। मोरटा के कृष्णा एंक्लेव स्थित फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में गुर्जर समाज के लोगों ने सुरेंद्र मुन्नी का समर्थन किया। वहीं गंगा विहार,ब्रिज विहार, देधा, पुर्सी,बड़का आरिफपुर, उखलारसी, गोपालपुरम, जीतपुर गांव व दयानंद कालोनी में सभा की गई। लोगों ने सभा में  अधिक से अधिक वोट देने का आश्वासन दिया। पंडित सुरेंद्र कुमार मुन्नी के सम्मान में गांव देदा मुरादनगर क्षेत्र में कोमल कुमार द्वारा अपने निवास पर एक मीटिंग का आयोजन किया। इसमें गांव के अनेकों लोगों ने शिरकत की और गठबंधन उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार मुन्नी को जिताने की अपील की। इस मौके पर रालोद के वरिष्ठ नेता चौधरी अजयपाल प्रमुख, चौधरी मनवीर सिंह,चौधरी ओमवीर,चौधरी राजपाल, कोमल चौधरी, तेजेंद्र चौधरी,बृजमोहन जाटव अशोक चौधरी,असलम सोनी,वीरसेन आदि मौजूद रहे।वहीं,ब्रिज बिहार में चरण सिंह, जयप्रकाश, प्रेम सिंह, हरि सिंह, नरेश कुमार, अजीम उर रहमान, ज्ञानेंद्र शास्त्री, सतीश कुमार के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में सुरेंद्र कुमार मुन्नी को विजयी बनाने का संकल्प लिया। वहीं ग्राम कुर्सी मुरादनगर क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम राम कुमार चौधरी, हरेंद्र कुमार चौधरी प्रधान ने संयुक्त रूप से अपने निवास पर एक सभा का आयोजन कराया। यहां पर सुरेंद्र कुमार मुन्नी को विजयी बनाने का संकल्प लिया। सुरेंद्र कुमार मुन्नी के समर्थन में बड़का आरिफपुर के पंचायत घर में प्रधान वजीरे आजम द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। आयोजित मीटिंग में पहुंचे लोगों ने सुरेंद्र कुमार मुन्नी को अधिक से अधिक मत देकर जिताने का आहवान किया। इस दौरान परवेज चौधरी, दीपक बीडीसी, अकबर प्रधान, एजाजुद्दीन, अनीश खान, शहजाद अली, गणेश,चरण सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संयुक्त प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने मुरादनगर देहात के कई क्षेत्रों में जहां वोट मांगे वहीं देहात क्षेत्र में भी कई जगह जनसंपर्क के दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। सुरेंद्र कुमार मुन्नी को सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। बुजुर्गों ने सुरेंद्र कुमार मुन्नी को जीत का आर्शीवाद दिया। कई स्थानों पर बुजुर्ग महिलाओं ने उन्हें फिर से विधायक बनने का आर्शीवाद दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि आगामी 10 फरवरी को मतदान के दिन नल के निशान पर वोट डालें और उन्हें विजयी बनाए।