कोराना से मुक्ति एवं यूक्रेन में फंसे लोगों की सकुशल वापसी की शिव से कामना

जयपुरिया एनक्लेव कौशांबी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि

गाजियाबाद। वार्ड 72 कौशांबी के पार्षद मनोज गोयल द्वारा जयपुरिया एनक्लेव कौशांबी मंदिर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ बेलपत्र, धतूरा, भाग, पुष्प, फल से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। दूध व जल से शिवजी का अभिषेक किया गया। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को कई शिवालयों में शिव-पार्वती का सांकेतिक विवाह रचाया गया। साथ ही श्रृंगार पूजा की गई गई। मंदिरों में बज रहे शिवजी के भजन से पूरा कोयलांचल शिवमय हो गया।

भगवान से मनोकामना की गई की पूरे विश्व में शांति हो कोरोना का प्रकोप पूरे विश्व से खत्म हो और उत्तर प्रदेश में दोबारा से योगी सरकार बने और प्रदेश और देश खुशहाल रहे। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि उन्होनें इस पवित्र व पुण्य दिन पर भगवान भोलेनाथा से यूक्रेन में फंसे हर इंसान की सकुशल स्वेदश वापसी व दुनिया को कोरोना संकट से उबारने की कामना की। भगवान शिव ने समुद्र मंथन के बाद निकले विष को पीकर पृथ्वी को संकट से बचाया था। वह इस संकट से भी दुनिया को बचाएंगे।

महाशिवरात्रि पर्व से एक दिन पूर्व ही सभी शिवालयों को भव्य तरीके से सजाया गया। इस दौरान जनरल सेक्रेटरी शोभा रानी बरनवाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष बीएल गुप्ता, समाजसेवी एसआर सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, वार्ड के अध्यक्ष मुरारीलाल सेठ, समाजसेवी पंकज शर्मा उपस्थित रहे।