गाजियाबाद। जिले में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कोरोना की वजह से कहीं पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम पूर्व की तरह नहीं हो पाए। महिलाओं ने सज संवरकर घरों पर ही रहकर परिवार के साथ तीज का पर्व मनाया। सखी सहेलियों के साथ तीज को ऑनलाइन सेलीब्रेट किया। सावन के महीने में इस पर्व को उत्साह से मनाते हुए सुहागिन महिलाओं ने घर पर भगवान शिव व पार्वती का पूजन किया। इस तरह के सुंदर वातावरण में हरियाली तीज मनाने का महिलाओं में खास उत्साह देखा गया। दो साल तो कोरोना के कारण महिलाएं मन मसोस कर रह गईं। केवल पूजन व व्रत ही किया, कोई उत्सव नहीं हो पाया। इस बार कोरोना कम है तो मस्ती की तैयारी थी।
हरियाली तीज का पर्व सेक्टर-1, वैशाली में महिलाओं ने होटल पुष्प विला में उल्लास के साथ सोलह श्रृंगार कर मनाया। एक ओर कोरोना जैसी महामारी के खौफ से उबरते हुए संगीत के साथ नृत्य प्रस्तुत कर विभिन्न प्रतियोगिता का मनोरंजन किया गया। वहीं भगवान शंकर से सबके अच्छे स्वास्थय की कामना करते हुए कोरोना को जड़ से खत्म करने की कामना की। निकुंज गुप्ता, संजू रघुवंशी, सुष्मा अग्रवाल, कुमकुम शर्मा, दिव्या वाष्र्णेय, तारा खेतवाल, सोनू, ज्योति हरियाली तीज का पर्व सादगी के साथ मनाया। यह त्योहार लोगों को एकता का संदेश देता है। तीज सदियों से विरासत व संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए स्कूल में इसे पूरी सावधानियों के साथ मनाया गया है।
















