महिला सफाई मित्रों ने नगर आयुक्त को बांधी राखी, लिया सुरक्षा का वायदा

-शहर की स्वच्छता में सफाई मित्र बहनों की अहम भूमिका: विक्रमादित्य सिंह मलिक
-ब्रह्मकुमारी बहनों ने भी नगर आयुक्त को रक्षा सूत्र बांधा कर दिया स्वच्छता का संदेश

गाजियाबाद। भाई-बहनों के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन जिले में उत्साह का माहौल है। वहीं रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शनिवार को महिला सफाई मित्रों ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के कलाई पर राखी बांधी और सुरक्षा का वायदा लिया। वहीं नगर आयुक्त ने भी उन्हें उपहार भेंट कर सदैव साथ निभाने का वायदा किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा रक्षा बंधन का पर्व खुशियों का त्योहार है। पर्व कोई भी हो नगर निगम का हरेक कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन कर रहा है। इसी क्रम में ब्रह्म कुमारी बहनों द्वारा भी नगर आयुक्त को राखी बांधकर शांति और स्वच्छता का संदेश दिया।

ब्रह्मकुमारी बहनों ने नगर आयुक्त से शहर की स्वच्छता तथा सुंदरता को बनाए रखने के लिए कई विशेष बिंदुओं पर चर्चा भी की और स्वच्छता हर जाति वर्ग व सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है संदेश शहर को दिया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा सफाई मित्र बहनों से वार्ता भी की गई। उनके परिवार जनों का हाल जाना गया। शांतिपूर्वक उत्साह पूर्वक त्यौहार मनाने के लिए कहा गया और कार्य में किसी प्रकार की परेशानी आने पर सीधा संपर्क करने के लिए भी कहा गया। इसी के साथ-साथ नगर आयुक्त द्वारा उनके कार्य स्थल के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली गई। प्रात: किस समय से कार्य शुरू करती हैं और कार्य में किस प्रकार शहर वासियों से समन्वय स्थापित करते हुए शहर को जागरूक कर रही हैं चर्चा की गई। सभी को आदर सत्कार से सम्मानपूर्वक बात करते हुए रक्षाबंधन के त्यौहार को स्वच्छता से जोड़ते हुए वार्ता की।

नगर आयुक्त ने कहा शहर की स्वच्छता के लिए हमारी महिला सफाई बहने अवकाश के दिन भी सड़कों पर सफाई करते रहते है। इस तरह के प्रयास से सफाई मित्रों का भी हौसला बढ़ता है। नगर निगम के सभी कर्मचारी एक परिवार की तरह है। जिनके साथ सभी सुख और दुख में निगम सदैव उनके साथ है। इस दौरान सफाई मित्रों ने अधिकारियों को भी राखी बांधकर एकता का संदेश दिया। एकजुट होकर शहर में बेहतर कार्य करने के लिए एक दूसरे से वादा भी किया। रक्षाबंधन पर्व की नगर आयुक्त द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई।

शहर वासियों से भी एकजुट होकर स्वच्छ त्यौहार बनाने की अपील
राखी के इस त्यौहार पर कवि नगर और सिटी जोन में अन्य से लगभग 15 सफाई मित्र बहनों ने नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर नगर आयुक्त को राखी बांधी। मौके पर सभी जोन के सफाई विभाग की टीम उपस्थित रही। इसी प्रकार ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा लवली दीदी और रूपा दीदी द्वारा पवित्र त्यौहार की शुभकामनाएं नगर आयुक्त को राखी बांधकर दी। इस मौके पर पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी, पार्षद मनोज त्यागी उपस्थित रहे।