महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, माहौल हुआ भक्तिमय

गाजियाबाद। जगदम्बा मन्दिर शिव चौक पर गुरूवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 351 महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाएं भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहीं थीं। जगदम्बा मन्दिर शिव चौक पर माँ लक्ष्मी व माँ सरस्वती माता की प्राण प्रतिष्ठा आज यानि शुक्रवार को जगन्नाथ पुरी से प्रकांड पंडितो द्वारा की जायेगी एवं शनिवार को जगन्नाथ भगवान की तृतीया वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके पश्चात् विशाल भंडारे का आयोजन होगा। महिलाओं ने भगवान के भजन गाते हुये कलश यात्रा पुरी की कलश यात्रा शिव चौक से आरम्भ होकर बुध बाजार रोड स एसएम वर्ल्ड ,बी ब्लॉक, गॉड प्लाजा, सी ब्लॉक, इतवार बाजार, गणेश पुरी पीपल वाली गली से होकर शिव चौक पर सम्पूर्ण हुई। इस दौरान राजीव भाटी (पूर्व पार्षद), युग गुर्जर, बी.एन तिवारी, सुभाष नागी, छोटे लाल तिवारी, राधे श्याम, राजपाल बंसल, विपिन कसाना, राधा मोहन, हर्ष कुमार, बंटी रावल, आदित्य सिन्हा, जोगिन्दर आदि उपस्थित रहे।