नगर निगम में स्थापित होगी महिला हेल्प डेस्क: प्रमोद कुमार

-अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने कहा महिलाओं को करेंगे जागरूक और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर होगा निस्तारण

गाजियाबाद। मिशन शक्ति फेज-3 अभियान के तहत महिलाओं का जागरूक करने एवं पीडि़त महिलाओं की समस्या के निस्तारण के लिए अब नगर निगम में भी महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर निगम मुख्यालय में महिला हेल्प डेस्क संचालित करने के लिए कवायद तेज हो गई है। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत जल्द ही महिला हेल्प डेस्क स्थापित कर इसका संचालन शुरू किया जाएगा। जिसके लिए महिलाओं की नियुक्ति भी की जा रही है।
महिला हेल्प डेस्क के संचालित होने पर महिलाओं से संबंधित मामलों का सुनने के बाद उनका निस्तारण किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा को महिला हेल्प डेस्क का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनकी देखरेख में महिला हेल्प डेस्क का संचालन किया जाएगा। महिलाओं का जागरूक करने के साथ निगम में आने वाली पीडि़त महिलाओं की समस्या सुनने के बाद उनका निस्तारण कराया जाएगा। वहीं, हेल्प डेस्क पर महिला कर्मचारी अर्चना सिंह तैनात की गई है। मिशन शक्ति फेज-3 के तहत समस्याएं सुनने के अलावा स्वच्छता एवं कूड़ा प्रबंधन के अलावा अन्य अभियान से भी महिलाओं एवं पुरूषों को जागरूक किया जाएगा।