-औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रिपल पी मॉडल पर डोर टू डोर होगा वेस्ट कलेक्शन
गाजियाबाद। शहर को कचरा मुक्त बनाने और बेहतर तरीके से करने के लिए नगर निगम का हर एक प्रयास मिल का पत्थर साबित हो रहा है। शहर को कचरा मुक्त बनाने के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों को आत्मनिर्भन बनाने के लिए मेयर एवं नगर आयुक्त ने ट्रीपल पी मॉडल यानि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर काम करना शुरू कर दिया है। जिसकी शुरूआत हो गई है। ट्रिपल पी मॉडल पर औद्योगिक क्षेत्रों में काम किया जाएगा। जिससे औद्योगिक क्षेत्र भी आत्मनिर्भर होंगे और औद्योगिक क्षेत्रों का कचरा समय से उनकी अनुसार उठाया जा सकेगा।
मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया तथा अमृत स्टील कंपाउंड में ट्रिपल पी के आधार पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू किया और कूड़ा कलेक्शन गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मेयर आशा शर्मा ने बताया कि बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया तथा अमृत स्टील कंपाउंड में प्रथम चरण में ट्रिपल पी यानी कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर उस यूनिट में सभी इंडस्ट्रियों से से वेस्ट कलेक्शन किया जाएगा। जिसका व्यय औद्योगिक क्षेत्रों द्वारा वहन किया जाएगा।
जिससे औद्योगिक क्षेत्र आत्मनिर्भर बनेंगे। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए जरूरी है कि शहर के लोग भी जागरूक बने और नगर निगम के कार्य में अपनी भागेदारी सुनिश्चित कराए। ट्रिपल पी मॉडल का उद्देश्य भी यही है कि शहर को कचरा मुक्त बनाने के साथ-साथ कार्य को और बेहतर करने के लिए इस योजना को लाया गया है। जिसका कार्य औद्योगिक क्षेत्रों मे किया जाएगा। इस कार्य से औद्योगिक क्षेत्र भी आत्मनिर्भर होग और औद्योगिक क्षेत्रों का कचरा समय से उनकी अनुसार उठाया जा सकेगा। पूर्व में शिकायत रहती थी कि औद्योगिक क्षेत्र में कूडा उठने के कारण गंदगी से कारोबारी जूझते है। मगर कारोबारियों की जागरूकता और सहयोग से कूड़े निस्तारण की समस्या समाप्त होगी। नगर निगम ने इसके लिए सभी औद्योगिक क्षेत्रों के पदाधिकारियों को बधाई दी गई। साथ ही यह भी ऐलान किया गया कि यह योजना पूरे शहर में लागू होगी। जिससे औद्योगिक क्षेत्रों को लाभ प्राप्त होगा। इस मौके पर व्यापारी उदित मोहन गर्ग, भूषण, राजीव अरोड़ा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।















