गाजियाबाद। एसपी पंत (मुख्य चुनाव अधिकारी) की देखरेख में जनकल्याण एवं विकास समिति राधाकुंज के चुनाव के बाद योगेन्द्र कुमार के निवास राधाकुंज में नवनिर्वाचित सदस्यों की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वीपी सिंह ने की। जिसमें संविधान अनुसार आपसी सहमति से 6 पदों के नामों का निर्णय लिया गया। मीटिंग में राधाकुंज के निवासी रवि मोहन कपूर, कौशिक, केपी सिंह, कालूराम एवं नवीन डोभाल शामिल रहे। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि क्षेत्र के लोगों ने बिना किसी मत के निर्विरोध अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को चुना।

कॉलोनी के निवासियों ने सर्वसम्मति से यशराज सिसोदिया को अध्यक्ष, यादराम चौधरी को उपाध्यक्ष, उमेश सक्सैना को सचिव, विजेन्द्र भारद्वाज को सह-सचिव, राकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, मोहित पांडे को सह-कोषाध्यक्ष चुना। वहीं सदस्य के रुप में सुभाष राणा, आजम खान, योगेन्द्र कुमार, कपिल राणा, विक्रम सिसोदिया, मुक्ति बौध, राजकुमार, राहुल गर्ग, अजय पांडे, डीसी चौधरी नामित किए गये। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष यादराम चौधरी ने कहा जो विश्वास कॉलोनीवासियों ने मुझ पर दिखाया है, उसका पूरी ईमानदारी के साथ निवर्हन करुंगा। क्षेत्र की समस्या के निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा क्षेत्र में विकास को लेकर कहीं न कहीं आज भी हमारा क्षेत्र अछूता है। लेकिन अब हमारे क्षेत्र का जो संर्पूण विकास करेगा। उसी को वोट दिया जाएगा। क्षेत्र में जल, सड़क निर्माण और ओवरफ्लो की बहुत समस्या है। जिसके लिए जल्द रणनीति तैयार कर सांसद और विधायक एवं पार्षद से वार्ता की जाएगी।















