स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग जरूरी: अजय गोयल

गाजियाबाद। श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आनलाइन योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। सीनियर में ओमा त्रिपाठी ने प्रथम, आराध्या यादव ने द्वितीय, प्राशी त्यागी व सोनल ठाकुर ने तृतीय, आफरीन और सिमरन सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसी के साथ जूनियर वर्ग में दिव्या सिंह बिष्ट ने प्रथम श्रुति त्रिपाठी ने द्वितीय ब रिमशा ने तृतीय, तृप्ति और रितिका चौधरी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। स्कूल के मैनेजर अजय गोयल व प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए आकर्षक पुरस्कार की घोषणा की। विद्यालय की शारीरिक शिक्षिकाओं का इस प्रतियोगिता को कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। अजय गोयल ने कहा कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी में स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग बहुत ही फायदेमंद दिखा है। शारीरिक स्वस्थ जीवन शैली के लिए अब और भी योग अहम भूमिका निभा रही है।