तीन दिवसीय योग एवं ध्यान कार्यशाला का समापन
गाजियाबाद। गोल्फ-लिंक लैंडकाफ्ट गाजियाबाद में तीन दिवसीय योग एवं ध्यान कार्यशाला का समापन किया गया। तीन दिवसीय उक्त कार्यशाला में योग और ध्यान संबंधित टिप्स प्रसिद्ध योग मर्मज्ञ देवेंद्र हितकारी ने बताया कि योग केवल आसन और प्राणायाम नहीं है। प्राणायाम आपके व्यक्तित्व की प्रखरता को बढ़ाते हैं व आपके अंदर रक्त के प्रवाह को बढ़ा कर पूरे सूक्ष्म शरीर में रस एवं ओज को फैला देती है। शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग हमारी बहुत मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है। 
डॉक्टर सिरोही ने बताया की ध्यान द्वारा विवेक जाग्रत हों एकाग्रता का स्तर बढ़ा देता है। क्रोध व अहंकार वायु विकार को बढ़ाता है। राजकुमार त्यागी ने आहार परिचर्चा करते हुए बताया की शरीर में जल तत्व 70 फीसदी रहना चाहिए। अगर वो 60 फीसदी से कम होगा तो मन नहीं लगेगा और ब्रेन सेल में ब्लड सकुर्लेशन भी पूरी तरह से नहीं हो पाएगा। योगासन प्राणायाम ध्यान का सामूहिक अभ्यास करातें हुए सभी आगंतुको को प्रदान किये गए, सभी को आहार संबंधित,क्या खाना चाहिये, और किस समय पर क्या सही ग्रहण करना है, व्यक्ति की जीवन शैली में स्वास्थ्यय संबंधित प्रकाश डालकर अपने विचारो से लाभान्वित किया। अपने जीवन की दैनिक शैली में स्वस्थ रहने के लिए कुछ समय योग और ध्यान करने एवम आहार ग्रहण में जागरूकता औरआवश्यकता से संबंधित विचारो से अवगत कराया। अन्त में पूर्व डीएसपी पींपीं करणवाल ने सभी योगाचार्यों राजकुमार त्यागी, एवं देवेंद्र हितकारी और डॉ0 सरोज सिरोही को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।















