गाजियाबाद। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए योग करना बहुत जरूरी है। योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया को कहते हैं। जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम होता है। यह बातें सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर पार्षद मनोज गोयल द्वारा कौशांबी ए और बी ब्लॉक तथा सेक्टर-1 वैशाली में आयोजित योग शिविर में साधकों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय पार्षद ने कहीं। उन्होने कहा योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी है। समय के साथ अब इसमें आर्थिक पक्ष भी जुड़ गया है।
जब मन और शरीर स्वस्थ्य होगा तभी समाज और राष्ट्र का विकास संभव है। आधुनिक युग में जहां लोगों की व्यस्तता बढ़ी है। वहीं समाज में शूगर, ब्लडप्रेशर, हृदय रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। योग व्यायाम के साथ उचित खान-पान को अपना कर ही बीमारियों से बचा जा सकता है। कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है। इस मौके पर एसके गोयल, मंजू शर्मा, अनीता खंडेलवाल, घनश्याम गुप्ता, सुभाष शर्मा, अशोक वर्मा, अवधेश कटिहार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
















