योग शिक्षकों व वरिष्ठ साधकों को किया सम्मान

– अखिल भारतीय योग संस्थान की नई कार्यकारिणी भी घोषित

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। अखिल भारतीय योग संस्थान द्वारा शिक्षक दिवस के मद्देनजर योग शिक्षकों व वरिष्ठ साधकों को सम्मानित किया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। शहर को 13 भागों में विभक्त कर वहां भी पदाधिकारी मनोनीत किए गए। ताकि योग की नई कक्षाएं संचालित की जा सके। एएलटी सेंटर का प्रागंण में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार त्यागी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमिला सिंह, महामंत्री राजेंद्र मदान, सुभाष चंद, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल सरंक्षक कृष्ण कुमार अरोड़ा ने दीप प्रज्जवलन व गायत्री मंत्र से कार्यक्रम की शुरूआत की। एल्ट सेंटर के प्रांगण में योगाभ्यास व प्राणायम कार्यक्रम के बाद 70 वर्ष से अधिक आयु के योग शिक्षकों, वरिष्ठ साधकों व एल्ट सेंटर के वरिष्ठ अधिकारियों को अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मन्नित किया गया। महामंत्री राजेंद्र मदान ने भविष्य की योजना के बारे मे बताया कि शहर को 13 भागों विभक्त कर वहां योग कक्षाएं संचालित की जाएंगी। वहां के लिए अलग अलग क्षेत्रीय प्रभारी बनाएं जाएंगे जो  अपनी टीम गठित करेंगे। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें प्रमिला सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, डा. चरत कुमार कार्यकारी उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार मदान महामंत्री, कोषाध्यक्ष महेंद्र गिरधर, सचिव राजाराम पाल, उपसचिव डा. नीलम शर्मा व सीमा गोयल, संगठन सचिव मनमोहन वोहरा व राजेश शर्मा, मीडिया प्रभारी इंदु शेखावत के अतिरिक्त सुशील कुमार, नेतराम गौतम, राकेश शिशौदिया, राज सिंह, ब्रह्म सिंह, उदयवीर शर्मा व गीता गर्ग कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। इसके अतिरिक्त महिला प्रकोष्ठ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. मधु पौद्धार व मीता खन्ना, महासचिव सीमा शर्मा, सचिव मीना चौपड़ा व वीना वोहरा, उपसचिव डा. नीलम शर्मा व सीमा गोयल बनाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्ट सेंटर के महाप्रबंधक महेश कुमार सेठ ने की।