योगी सरकार के विकासशील बजट में सभी वर्गों का रखा गया ध्यान
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह ने विकासशील बजट पेश करने पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को बधाई दी। बजट में 27600 करोड़ रुपए की नई योजनाये प्रस्तावित की गई है। जिसमें समाज के सभी वर्गों का ध्यान गया है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की उत्कृष्ट भावनाओं से परिपूर्ण बजट है। यह बजट कोविड काल के बीच प्रदेश में नई आशा, नई ऊर्जा और विकास की नवीन संभावनाओं को उड़ान देने का माध्यम भी बनेगा। उन्होने बताया बजट में बजट में किसान दुर्घटना बीमा योजना में किसानों के परिजन और बटाईदार को शामिल करने, असंगठित क्षेत्र के करीब एक करोड़ श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, एनीमिया से पीडि़त बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना, सभी मंडलों में सैनिक स्कूल और एक-एक राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना, असेवित जिलों में पीपीपी मॉडल से मेडिकल कॉलेजों को स्थापना, प्रयागराज में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना, जल जीवन मिशन योजना को विस्तार, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी विकास, अयोध्या और कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना सहित सिविल एविएशन के क्षेत्र में नई उड़ान भरने वाली नीतियों, पंचायत स्तर पर एनजीओ के सहयोग से निराश्रित गोवंश आश्रय के विकास और लखनऊ में जनजातीय संग्रहालय की स्थापना के प्रस्तावों को प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने बजट है। एसपी सिंह ने बताया यह बजट हर गांव में ग्राम सचिवालय, कॉमन सर्विस सेंटर, बीसी सखी के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों को बैंकिंग सुविधा से जोडऩा, सामुदायिक शौचालयों में महिलाओं को रोजगार, जैसे प्रयास न केवल महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन को नवीन आयाम मिलेगा बल्कि हर गांव को डिजिटल बनाने की दिशा में अहम भूमिका भी निभाएंगा। किसानों व कृषि, महिलाओं व युवाओं, श्रमिकों, खेल-विकास, चिकित्सा व स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्र, एक्सप्रेस वे, स्मार्ट सिटी, उद्योग, दिल्ली मेरठ आरआरटीएस मेट्रो, नये मेडिकल कालिज, युवा अधिवक्ताओं, अनुसूचित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के विकास के लिए बजट में विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होने ने कहा कि योगी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है।















