आपके योगदान से गाजियाबाद बनेगा स्वच्छ एवं सुंदर: नगर आयुक्त

शहर स्वच्छता में सहयोगियों, स्वास्थ्य प्रहरियों सहित प्रतिष्ठान, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, एनजीओ एवं अस्पतालो को किया पुरस्कृत

गाजियाबाद। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर निगम कितना गंभीर है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, जहां एक ओर शहर की स्वच्छता दागदार करने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रहा है तो वहीं दुसरी ओर स्वच्छता में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मन्नित कर रहा है। पूर्व में नगर निगम ने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक एवं प्रचार-प्रसार के जरिए पार्षद की मदद से क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम छेड़ी थी। मगर इसके बाद भी कुछ लोग शहर की स्वच्छता को दागदार बनाने से बाज नही आ रहे है। इसलिए नगर निगम ने अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है। इसके साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को सार्थक बनाने के लिए भी शहर के जिम्मेदार लोग अपना योगदान दे रहे है।

शनिवार कोनेहरू नगर थर्ड पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शहर स्वच्छता में सहयोगी एवं स्वास्थ्य प्रहरियों सहित प्रतिष्ठानों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, एनजीओ और अस्पतालो को नगर आयुक्त ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मन्नित किया। नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में लगातार प्रयास किया जाता है तथा कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है। जिससे शहर के कचरे का निस्तारण सही दिशा में किया जाता है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत नगर निगम द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें स्वच्छ रैंकिंग के अंतर्गत वॉल पेंटिंग, मुराल्स जिंगल, मेकिंग शार्ट वीडियो, पोस्टर मेकिंग, स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें आरडब्लूए, मार्केट एसोसिएशन, स्वच्छ स्कूल, हॉस्पिटल, होटल्स तथा गवर्नमेंट ऑफिस को लिया गया था। इस दौरान स्वच्छ टेक्नोलॉजी प्रतियोगिता व स्वच्छ चैंपियन को भी पुरस्कृत किया गया।

एसबीएम नोडल प्रभारी डॉ मिथिलेश ने बताया कि स्वच्छता में सहयोग करने वाले आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, होटल अस्पताल के अलावा कराई गई प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रतियोगियों को भी सर्टिफिकेट तथा मोमेंटो देकर नगर आयुक्त द्वारा सम्मन्नित किया गया। साथ में गाजियाबाद के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्लेयर अतुल राघव, अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना, अंतरराष्ट्रीय शूटर शिवम त्यागी, सुप्रसिद्ध कथक नृत्य तपन राय मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक किया। नगर निगम द्वारा कचरा पृथक्करण कचरा निस्तारण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा सबकी सक्रिय सहभागिता से ही गाजियाबाद साफ, सुंदर व स्वच्छ शहर बनेगा। सभी के सहयोग से स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में प्रदेश व देश में सम्मानजनक स्थान बनाएगा। अपने शहर को सुंदर व स्वच्छ रखने के लिए सभी को जिम्मेदार नागरिक बनने की जरूरत है। साथ ही यह संकल्प भी लेना है कि हरहाल में अपने शहर को सुंदर बनाना है। हर साल लोग शहर को साफ-सुथरा रखने का वादा तो करते है मगर उसे निभाता कोई नही है। साथ ही गाजियाबाद 311 एप को भी रीलॉन्च तथा गाजियाबाद में मैस्कॉट को भी लांच किया गया।