सरदार पटेल जी के एकता के सूत्र के लिए युवा करें काम: डीएम

-नेहरू युवा केन्द्र और खेल विभाग द्वारा आयोजित एकता दौड के प्रतिभागियों को किया सम्मानित

गाजियाबाद। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर सोमवार को आयोजित एकता दौड में भाग लेने वाले युवाओं को कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने युवाओं को सम्मन्नित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल जी के एकता के सूत्र के लिए युवा काम करें, और समाज में वैमनस्य फैलाने वाले लोगों की बातों को नजरअंदाज करें।

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विक्रमादित्य सिंह मलिक ने भी युवाओं को सम्मानित किया तथा कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के उपनिदेशक देवेन्द्र कुमार, उप क्रीडाधिकारी पूनम विश्नोई ने जिलाधिकारी को युवाओं के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी। नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक देवेन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद में सोंदा रोड मोदीनगर, एमएम कालेज, सारा गोविन्द पुरम, बेगमाबाद, जगतपुरी, सिखैडा, लंकापुरी, विसोखर, सभी ब्लॉक भोजपुर, न्यू विकास नगर, बंथला, कंचन पार्क लोनी, आदेश नगर, रामविहार, महल कालौनी सभी लोनी ब्लॉक, गुलधर, एनडीआरएफ बटालियन, लालकुआँ सभी रजापुर ब्लॉक में अभी तक दौड आयोजित की जा चुकी है। उप क्रीडाधिकारी पूनम विश्नोई ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता तथा जूनियर और सीनियर वर्ग में दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि आज सुबह नेहरू युवा केन्द्र और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्टेडियम में एकता दौड तथा बाद में वाइक रैली का आयोजन स्टेडियम से कलक्ट्रेट तक किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा ने किया। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के इकरा, शाहिन, अनूप अंजुम, लोनी, प्राची, पूजा पाण्डेय, नीरज यादव, प्रियांशू, सागर सिलेलिन, आदित्य, दानिश, तालिब, अनस कासिब, विशाल, हर्ष, उज्वल, मोहित, यश, मनीष, तुषार के अलावा महामाया स्टेडियम के सोनम, पूजा, प्रीति, कोमल, शैली, पुनीत कसाना, उज्जवल, सहित अन्य युवाओं को प्रमाण पत्र और मैडल व टीशर्ट देकर सम्मानित किया गया।