शिक्षाविद् अजय मिश्र को पितृ शोक

उदय भूमि ब्यूरो
कोलकता। शिक्षाविद् अजय मिश्र के पिता विशंभर मिश्र का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 70 साल के थे और बिलकुल स्वस्थ थे। बुधवार 2 सितंबर को वह कोलकता के न्यू टाउन सदर पाड़ा स्थित अपने आवास पर थे। शाम में अचानक सीने में दर्द हुआ। परिवार के लोग अस्पताल लेकर गये। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ है। उनका अंतिम संस्कार कोलकता के भूतनाथ स्थित मोक्षस्थली पर हुआ। विशंभर मिश्र बेहद सहृदय एवं समाजसेवी प्रवृति के व्यक्ति थे। वह अपने पीछे पत्नी, बेटा, बहु, बेटी, दामाद, पोती, नातिन का भरा-पूरा परिवार छोड़कर गये। उनके निधन पर कई गणमान्य लोगों ने शोक प्रकट किया है। उदय भूमि समूह के मार्गदर्शक एवं विशंभर मिश्र के समधि विष्णु देव मिश्र ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह बेहद ही सुलझे हुए व्यक्तित्व के इंसान थे। भगवान उन्हें उचित स्थान दें। शहर के कई गणमान्य व्यक्ति ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को कष्ट सहने की शक्ति दें। पारस हॉस्पीटल पटना के सीनियर डॉ. संजय कुमार मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार मिश्र, समाजसेवी अशोक झा, विनोद झा, प्रमोद झा, अजय मिश्र, अभय मिश्र आदि ने शोक व्यक्त किया।