शादी की सालगिरह पर जनरल वीके सिंह ने पत्नी संग बाबा दुधेश्वरनाथ का लिया आर्शीेवाद

गाजियाबाद। केंद्रीय सड़क व राजमार्ग राज्यमंत्री व सासंद जनरल वीके सिंह और भारती सिंह ने शुक्रवार को अपनी शादी की वर्षगांठ पर बाबा दूधेश्वर नाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने पर महंत नारायण गिरी और मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग ने उनका स्वागत किया। शुक्रवार को समाज सेवी धर्मपाल गर्ग की भी शादी सालगिरह है। महंत नारायण गिरी ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा संपन्न कराई। इसके पश्चात जनरल वीके सिंह और उनकी धर्मपत्नी भारती सिंह ने समाधिवाले सिद्ध ब्रह्मलीन गुरुमूर्तियों पर मत्थ टेका। मंदिर में स्थापित देवालय मे जाकर दर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समाज के अलग-अगल वर्गों से जुड़े लोगों ने उन्हें सालगिरह की बधाई दी। भाजपा महानगर अध्यक्ष पप्पू पहलवान ने वीके सिंह की शादी की वर्षगांठ पर पौधे रोपित किए। मंहत नारायण गिरी ने वीके सिंह और भारती सिंह को चंदन का टीका और पटका पहना कर शादी सालगिरह की शुाकामनाएं दीं। मंहत नारायणगिरी ने मंदिर समिति की ओर से एक स्मारक भी भेंट किया। उन्होंने समाजसेवी धर्मपाल गर्ग और उनकी पत्नी को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी।