पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन की स्थिति में सुधार

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। विगत एक अक्टूबर को पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन की  कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट  आने के बाद ऐरन को एसआरएमएस अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया गया था। दिल्ली और  नोएडा के दो निजी अस्पतालों की देख  रेख में ऐरन का उपचार किया जा रहा है तथा रविवार को हुए सी.टी. स्कैन तथा अन्य जांचो के नतीजों एवं पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अब ऐरन के स्वास्थ में व्यापक सुधार हुआ है। परन्तु  14 दिनों के होम क्वारंटाइन के प्रोटोकॉल और डॉक्टरों की सलाह का पूरा पालन किया जा रहा है ।