किसानो के दुखों को समझी है भाजपा: सांसद बृजभूषण शरण सिंह

धौलाना। किसानों के मसीहा कहे जाने चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर धौलाना में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सांसद को शाल और पगड़ी भेंट करते हुए धौलाना ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है और किसान सम्मान निधि के रूप में 2000 दे रही है और आगे भी योगी सरकार किसानों के हितों में कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि वह भी किसान परिवार से ही आते हैं और उन्होंने भैंस चराने से लेकर मील पर ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना डालने तक का कार्य किया है। इसलिए वह किसान के दुख दर्द को समझते हैं।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सीमा पर शहीद होने वाला जवान किसी पूंजीपति और उद्योगपति के घर से नहीं किसान के घर से निकलता है जो भारत मां की सेवा करते हुए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं करता। उन्होंने आजादी के 75 वर्ष के रूप में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के ऊपर बोलते हुए कहा कि जब भारत आजाद हुआ था उस समय 565 रियासतें हुआ करती थी और 564 रियासतों को एक करने का कार्य किसान पुत्र सरदार वल्लभभाई पटेल ने ही पूर्ण किया था और जिस एक रियासत को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जिम्मे मसौंपा गया था वह आज तक भारत का नासूर बनी हुए हैं जिसकी रक्षा में किसानों के पचास हजार वीर सपूत अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं।

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि भारत में 1992 के बाद से बुद्धिजीवी वर्ग यह मान बैठा था कि अब भारत में मिली जुली सरकार ही रात का चलाएगी पर 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार ने शपथ ली और 2019 वही सरकार एक बार फिर पहले से ज्यादा सीटों पर विजय प्राप्त करने में सफल हुई। जिस का सबसे बड़ा श्रेय भारत के किसानों को जाता है। भाजपा नेता अजीत तोमर ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी से दलित ,पिछड़ा और किसान अपने आप को जुड़ा हुआ मानता जो प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में भी पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे। इस दौरान प्रदेश चुनाव सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, जिला अध्यक्ष उमेश राणा, किसान मोर्चा पूर्व विधायक, ब्लॉक प्रमुख निशांत शिशौदिया, अजित तोमर, मंडल अध्यक्ष धौलाना डॉ सोनू ठाकुर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुरषोत्तम तोमर ,महामंत्री युवा मोर्चा विक्की ठाकुर, अमित सिवाल, मुकेश शिशौदिया, शैलेन्द्र राणावत, अमित गुर्जर, मिंटू चौहान, प्रदीप बझैडिया, मुन्ना ढीकरी, मोहित शर्मा मौजूद रहे।