एमस्टरडम मैदान पर अंबिका बी वी क्रिकेट टूर्नामेंट

-भव्य गोयल चुने गए मैन ऑफ द मैच

गाजियाबाद। सोशल स्पोर्ट्स द्वारा गाजियाबाद में एमस्टरडम क्रिकेट ग्राउंड पर अंबिका बी वी क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को अंबिका बी.वी. एमस्टरडम और स्टार क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। यह टूर्नामेंट टेस्ट मैच के प्रारूप में खेला जा रहा है। यह 2 दिन तक चलेगा। स्टार क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले दिन बल्लेबाजी कर अंबिका बी वी एमस्टरडम ने 8 विकेट खोकर 392 रन बनाए, जिसमें भव्य गोयल ने नाबाद 254 रन बनाए। बल्लेबाज प्रखर राठौर ने 38, भाग्य ने 27 और आदित्य ने 20 रन का सहयोग दिया। स्टार क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज मृत्युंजय त्यागी ने 81 रन देकर 3, कार्तिक दिवाकर ने 61 रन देकर 2 और विकास यादव ने 47 रन देकर 2 विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी स्टार एकेडमी की पूरी टीम 140 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज रूपक अग्रवाल ने 47, अहान सिंघल ने 15, मृत्युंजय त्यागी ने 13 रन का योगदान दिया। गेंदबाज शिवम रंजन ने 30 रन देकर 4, सचिन यादव ने 14 रन देकर 3 और आर्यन वत्स ने 32 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके साथ अंबिका बी वी एमस्टरडम ने स्टार क्रिकेट एकेडमी को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया। साथ 252 रन की बढ़त बनाई। हॉटस्टार क्रिकेट एकेडमी ने दोबारा खेलना शुरू किया। टीम ने अपना पहला विकेट 28 रन पर और दूसरा विकेट 42 पर खो दिया। यह मैच ड्रॉ रहा, परंतु इतनी बढ़त मिलने की वजह से अंबिका बी वी एमस्टरडम को 2 अंक एक्स्ट्रा मिले। भव्य गोयल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।