गाजियाबाद। अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों का बोलबाला है। मंहगाई ने आमजन की कमर तोड़कर रख दी है। आज डीजल और पेट्रोल रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। जिसकी वजह से दैनिक उपयोग की वस्तुएं और खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि हुर्ई है। आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है। पहले कोरोना ने देश के नागरिकों की अर्थव्यवस्था पर चोट पहुंचाई, उसके बाद बची कुची कसर भाजपा ने पूरी कर दी है। उन्होंने कहा आगामी 9, 10 और 11 अगस्त को कांग्रेस की ओर से महंगाई का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेसी हॉट और बाजारों में जाकर महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए 9 सितंबर तक अध्यक्षों को नियुक्त किए जाने का काम किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसाा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। जनता के सामने भाजपा के जुमलों की पोख खुल चुकी है। जनता बदलाव चाहती है। बैठक में अमोल वशिष्ठ, रजनीकांत राजू, दिनेश शर्मा, प्रदीप कंसल, सुनील शर्मा, पूजा मेहता, वीके अग्निहोत्री, विजयपाल चौधरी, मोहम्मद हनीफ चीनी समेत आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















