सेवा सप्ताह कार्यक्रम में भाजपाईयों ने किया सैनेटाइज, फल एवं मास्क का वितरण

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुवा।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत 70 लोगों को फल, सैनिटाइजर, मास्क और साबुन वितरण का कार्यक्रम पिलखुवा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धर्मेश सिंह तोमर रहे जिन्होंने जरूरतमंद लोगों को डोर टू डोर जाकर मास्क, सैनिटाइजर, साबुन व फल आदि का वितरण किया। वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के लिए जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही ईश्वर की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने अपने कार्यों से गरीबों के जीवन स्तर को उठाने का कार्य किया है वह प्रत्येक के लिए अनुकरणीय है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों से प्रेरणा लेते हुए। हमें भी अपने जीवन का कुछ समय सेवा के कार्यों में देना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए। कहा कि प्रधानमंत्री निरंतर राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए। संयोजक पवन त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हर समय समाज सेवा के लिए समर्पित है। चाहे कैसी भी परिस्थिति हो वह निरंतर समाज सेवा के लिए समर्पित रहता है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जुडऩे का आह्वान किया।