अनिल तोमर (उदय भूमि ब्यूरो)
हापुड़।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने भी होमवर्क करना शुरू कर दिया है। कार्यक्रम के मुताबिक 1 अक्टूबर से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। लेकिन इस बार कोरोना काल की वजह से बीएलओ को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कंटेनमेंट जोन में कंटेनमेंट समाप्ति के बाद ही बीएलओ उस क्षेत्र में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य करेंगे।
हापुड़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू
साथ ही प्रत्येक बीएलओ को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। तथा अपने चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने व कराने के बाद सेनीटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। बीएलओ को निर्देश दिए गए है। कि वह परिवार के किसी एक व्यक्ति से ही परिवार के सभी लोगों की जानकारी इक_ा करें।सामूहिक रूप से भीड़ से बचेंगे। तथा लोगों को इक_ा कर जानकारी एकत्र नहीं करेंगे। यदि किसी बीएलओ को कोरोना के लक्षण होते हैं। तो उसे प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना तुरंत देनी होगी। तथा क्वारंटाइन होना होगा। जिससे उसके स्थान पर अन्य बीएलओ की तैनाती की जा सके। जिससे कोरोना से बचाव के साथ-साथ मतदाता पुनरीक्षण सूची कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। कोरोना से बचाव में यह सावधानियां वोट बनवाने वालों और वोट बनाने वालों दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी।
लिस्ट बनानी शुरू
गांव में भावी प्रधान प्रत्याशियों ने अपने-अपने पक्ष की वोटों को मतदाता सूची में जोडऩे के लिए लिस्ट बनानी शुरू कर दी है। अपने उन मतदाताओं के नाम तथा संबंधित कागजात की फोटो कॉपी करा कर उन्हें दर्ज कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। अलग-अलग पक्ष उन वोटों को कटवाने की लिस्ट भी बना रहे है। जो मृत हो चुके हैं। अथवा अब वह गांव से अन्यत्र जाकर रहने लग गए है। और उनकी वोट किसी कारण से पहले यहां बन गई थी।
















