ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र ने सांसद मनोज तिवारी से की ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल

रांची। झारखण्ड में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद एवं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन से सोमवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व महामंत्री एवं ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र ने मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
लोकसभा सांसद मनोज तिवारी से हुई मुलाकात के दौरान ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र ने कहा जिस तरह से दिल्ली में मैथिली भोजपुरी अकादमी का गठन हुआ है, उसी तर्ज पर दिल्ली राज्य में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का भी गठन होना चाहिए। जिससे ब्राह्मण समाज भी अपने हकों की लड़ाई लड़ सकें। दिल्ली राज्य में कई अकाडमी चल रही है, मगर ब्रह्म समाज के लिए किसी भी सरकार ने कोई सार्थक पहल नहीं की है। उन्होंने कहा आपके संसदीय क्षेत्र में ब्राह्मणों की आबादी भी बहुत ज्यादा है। अगर आप ब्राह्मणों के हितों को लेकर सरकार से ब्राह्मण बोर्ड के गठन की मांग करें तो इससे आगामी चुनाव में सरकार को इससे फायदा होगा।

क्योंकि लोकसभा चुनाव सभी पार्टियां ब्राह्मणों को अपनी तरफ करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। ब्राह्मण समाज ने भी इस बार मन बना लिया, जो ब्राह्मणों के हितों का ध्यान रखेगा, उसी को वह अपना वोट देगा। उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज पर वर्तमान में चारों तरफ से आक्रमण और अत्याचार हो रहे हैं। ऐसे में ब्राह्मण समाज की सुनवाई के लिए सरकार को ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन करना चाहिए। ब्राह्मण समाज किसी के भी खिलाफ नहीं रहा है और हमेशा सर्व समाज को रास्ता दिखाने का कार्य किया है।

इसके बावजूद भी ब्राह्मण समाज सदैव लोगों के निशाने पर रहा है। वर्तमान में हालत यह है कि ब्राह्मण समाज पर चौतरफा आक्रमण और अत्याचार हो रहे हैं। इसी वजह से संगठन द्वारा पिछले काफी समय से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने की मांग की जा रही है। तरुण मिश्र की बातों को सुनने के बाद सांसद मनोज तिवारी ने कहा जल्द ही ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन का मुद्दा सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इसके उपरांत तरुण मिश्र ने सांसद एवं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।