मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए शाम करीब चार बजे यहां पहुंचेंगे। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव की तैयारियों को लेकर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक करने के लिए आएंगे। इससे पहले सीएम ट्रांस हिंडन स्थित एक होटल में आयोजित निजी कार्यक्रम में भी सिरकत करेंग। मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम फाइनल होने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम गुरूवार से ही शुरू कर दिए।
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानि कि शुक्रवार को लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए शाम करीब चार बजे यहां पहुंचेंगे। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव की तैयारियों को लेकर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक करने के लिए आएंगे। इससे पहले सीएम ट्रांस हिंडन स्थित एक होटल में आयोजित निजी कार्यक्रम में भी सिरकत करेंग। मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम फाइनल होने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम गुरूवार से ही शुरू कर दिए। वहीं, भाजपा संगठन की ओर से भी बैठक को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई। शुक्रवार आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद शाम को करीब चार बजे बैठक करेंगे,जिसमें उपचुनाव की तैयारियों के बारे में चर्चा की जाएगी। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश सिंह, कपिलदेव अग्रवाल, नरेंद्र कश्यप, सुनील शर्मा एवं सांसद अतुल गर्ग, महापौर सुनीता दयाल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा अन्य नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपचुनाव की तैयारियों में जुटे सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मंडल प्रभारी, महानगर के प्रभारी, सभी शक्ति केंद्र के संयोजक, वार्ड के प्रवासी सहित 300 से अधिक भाजपा नेताओं को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। उपचुनाव में विपक्ष को शिकस्त देते हुए जीत कैसे हासिल करनी है। मुख्यमंत्री इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शाम करीब चार बजे आएंगे। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानि कि शुक्रवार को कौशांबी स्थित होटल रेडीसन ब्लू में एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में दोपहर तीन बजे शामिल होने के बाद चार बजे तक लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। गाजियाबाद विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं के मन की बात भी जानेंगे। लोकसभा चुनाव में शहर विधानसभा सीट से विधायक रहे अतुल गर्ग के सांसद बनने के बाद इस सीट पर उप चुनाव होना हैं। यहां अक्टूबर में उपचुनाव होने की संभावना है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सीटें घटने के बाद विधानसभा के उप चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए संगठन में लगातार मंथन चल रहा है। पिछले चुनाव में गाजियाबाद में भी मत प्रतिशत पिछले चुनावों से कम रहा है। इसका ठीकरा पार्टी पदाधिकारियों ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन पर फोड़ा था। कई कार्यकर्ताओंं और जन प्रतिनिधियों ने यह आरोप लगाया कि अधिकारी उनकी सुनते नहीं हैं। ऐसे में उप चुनाव की घड़ी नजदीक आ गई है,इसलिए पार्टी के टूटते जनाधार को बचाने की चुनौती के साथ ही रूठे हुए कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को मनाने के लिए मुख्यमंत्री खुद अब कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश देंगे। मुख्यमंत्री उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा नेताओं से संवाद कर भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने का जोश भरेंगे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री का 40 मिनट का कार्यक्रम फाइनल हुआ है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। भाजपा का कार्यक्रम होने के चलते मुख्यमंत्री आज आएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते जहां भाजपा नेता पूरी तैयारी में जुटे हैं,वहीं,पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियां पूरी कराई गई हंै।
















